फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP picket outside Manpreet Badal office thermal land mafia

आप ने मनप्रीत बादल के दफ्तर के बाहर दिया धरना, थर्मल की जमीन माफिया को देने का लगाया आरोप

Sat, 17 Oct 2020 07:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
AAP picket outside Manpreet Badal office thermal land mafia
आम आदमी पार्टी ने विधायक के नेतृत्व में शनिवार को मनप्रीत बादल के दफ्तर के बाहर धरना दिया। विधायक ने आरोप लाया कि सरकार थर्मल की जमीन इलाके में सक्रिय माफिया को देने पर तुली है और वह ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी को समर्पित प्लांट को गिराकर उसकी सैकड़ों एकड़ जमीन प्राइवेट कंपनियों और कारपोरेट घरानों को प्रति एकड़ एक रुपये लीज पर दी जा रही है। आप विधायक प्रो. बलजिंदर कौर और रुपिंदर कौर रूबी के नेतृत्व में पार्टी वर्करों ने फायर ब्रिगेड चौक से मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर की ओर से मार्च निकालकर रोष जताया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने वित्त मंत्री के दफ्तर से पहले बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद धरना देकर कांग्रेस सरकार और वित्त मंत्री विरुद्ध के नारेबाजी की। इसके बाद आप की तरफ से पंजाब के राज्यपाल को लिखा गया मांग पत्र लेने के लिए बठिंडा के तहसीलदार पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाईं जाएंगी। इसके बाद आप ने धरना बंद कर दिया। इससे पहले प्रो. बलजिंदर कौर ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल ने विरासती प्रोजेक्ट को गिराकर 4000 करोड़ की जमीन मुफ्त में लैंड माफिया पर लुटाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed