फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   aap, mp dr dharmveer gandhi in ludhiana, ludhiana dr, gandhi

अच्छे उम्मीदवारों को टिकट दे, आप का साथ दूंगा : डॉ. गांधी

Sun, 22 May 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 22 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
aap, mp dr dharmveer gandhi in ludhiana, ludhiana dr, gandhi
लुधियाना में पत्रकारों को संबोधित करते पटियाला के सांसद डा. धर्मवीर - फोटो : अमर उजाला
पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी रविवार को विभिन्न संगठनों द्वारा रखी गई मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में अच्छे उम्मीदवारों को टिकट दिया जाता है तो वह आम आदमी का ही साथ देंगे। उन्होंने कहा कि अभी न तो उन्होंने आप को छोड़ा है और न ही किसी पार्टी में जाने की सोची है। अगर जरूरत पड़ी तो वह नई पार्टी बनाने की भी घोषणा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब की सभी सियासी पार्टियां पंजाब के असल मुद्दों से भटक चुकी हैं। हर पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में किसी तरह जीत प्राप्त कर सत्ता हासिल करना चाहती है। लोगों को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। आम आदमी पार्टी भी दूसरी पार्टियों की तरह होती जा रही है। उसमें भी हाईकमान जैसा कल्चर आ चुका है। अगर यही हाल रहा तो पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में जीतना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन


डॉ. गांधी ने कहा कि अगर इस समय पंजाब में विधानसभा चुनाव कराए जाए तो आम आदमी पार्टी की जीत हो सकती है। अभी चुनाव को काफी समय है। पंजाब के लोगों से काफी साल से धोखा होता आ रहा है। हर पार्टी के लोग नशे, पानी, सेहत रोजगार सहित कई मुद्दों पर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इन मुद्दों को सही ढंग से कोई भी पेश नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पूरे पंजाब में घूमकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। लोगों से विचार मांगे जा रहे हैं और मुद्दे तैयार किए जा रहे हैं ताकि उसे सही ढंग से पेश किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह अभी आम आदमी पार्टी के ही सांसद हैं। पार्टी ने उन्हें सस्पेंड किया है निकाला नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जब बनाई गई थी तो कहा गया था कि पार्टी में हाईकमान कल्चर नहीं होगा। जैसे कांग्रेस में गांधी परिवार, अकाली दल में बादल परिवार प्रमुख है, वैसे ही अब आम आदमी पार्टी में भी हाईकमान को प्रमुख कर दिया गया है। पार्टी अपने सही मुद्दों से पूरी तरह से भटक चुकी है।

इस समय आम आदमी पार्टी से दूसरी पार्टियों से लोगों को शामिल किया जा रहा है, वह सही और साफ चेहरे नहीं है। लोगों ने आम आदमी पार्टी से जो सपने देखे है, पार्टी उन्हें सपनों से दूर ले जा रही है। अगर पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सही उम्मीदवारों को टिकट दिए तो जीतेंगे नहीं तो दूसरी पार्टियों को जीतने पर मजबूर करेगी।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में जो विचार तय हुए तो उसमें मतभेद पैदा हो गए। जिसके चलते स्वराज अभियान बन गया। उन्होंने कहा कि पार्टी अगर पंजाब में जीतना चाहती है तो सही उम्मीदवारों को मैदान में उतारे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed