फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP MLA Pathan Majra said- there was a threat of encounter, that's why I ran away

Ludhiana News: आप विधायक पठानमाजरा बोले- एनकाउंटर का खतरा था, इसलिए भागा

Wed, 03 Sep 2025 09:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA Pathan Majra said- there was a threat of encounter, that's why I ran away
-सन्नौर के फरार आप विधायक ने वीडियो जारी कर कहा- पुलिस पर न फायरिंग की और न धक्का-मुक्की हुई
विज्ञापन

-सरकार ने मुझे गैंगस्टर साबित करने और पकड़ने के लिए 500 पुलिस कर्मी भेजे
---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। हरियाणा के करनाल में पुलिस की हिरासत से भागे पटियाला सन्नौर हलके के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस उनका एनकाउंटर करना चाहती है। पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें किसी ने फोन करके इसकी सूचना दी थी, इसलिए पुलिस के आने पर उन्हें चाय-पानी में व्यस्त करके वह अपने कुछ लोगों को इकट्ठा करके वहां से निकल गए लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें मारने की कोशिश की। वाहेगुरु की कृपा से वह किसी तरह से बचकर सुरक्षित जगह पर पहुंचे।
वीडियो में पठानमाजरा ने पुलिस के साथ किसी भी तरह का टकराव होने से भी इन्कार किया है। पठानमाजरा ने कहा कि पुलिस वाले या तो गुरु घर जाकर यह कह दें या फिर अपने बच्चों की सौगंध खा लें कि उनकी पुलिस वालों के साथ तकरारबाजी हुई है। उनकी पुलिस से कोई धक्का-मुक्की नहीं हुई। न ही उन पर गोलियां चलाई गईं। पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें पकड़ने के लिए 500 पुलिस मुलाजिमों के साथ 8 से 10 एसपी, डीएसपी और कई एसएचओ भेजे गए। यह सब उन्हें एक फरार गैंगस्टर के तौर पर दिखाने के लिए किया गया। पठानमाजरा ने पंजाब के सभी विधायकों को मजबूती के साथ सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।
विज्ञापन

एजीटीएफ मार रही छापे, पंजाब पुलिस करनाल पहुंची
करनाल।

विधायक पठानमाजरा की धरपकड़ के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के साथ पटियाला पुलिस की टीमें जगह-जगह छापे मार रहीं हैं। मंगलवार रात को पंजाब पुलिस की टीम उनकी तलाश में फिर करनाल के गांव डबरी पहुंची। रात को टीम ने गांव में लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बुधवार को भी पूरा दिन टीम ने गांव की गली-गली व घर-घर में दस्तक दी और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज
पटियाला पुलिस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने डाचर के ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, आरोपी विधायक को पुलिस हिरासत से छुड़वाने और पुलिस पार्टी को डराने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पंजाब पुलिस से गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। साथ ही गाड़ी और असलहा भी कब्जे में लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article