फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP MLA Gogi's decree against the consultant agency

आप विधायक गोगी का कंस्लटेंट एजेंसी के खिलाफ फरमान

Mon, 25 Apr 2022 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA Gogi's decree against the consultant agency
लुधियाना। विदेश में जाकर पढ़ने और वहीं काम धंधा कर सेटेल होने का क्रेज पंजाब के युवाओं में कम नहीं हो रहा है। इसी चक्कर में कई युवा अपने पैसे फंसा रहे है और धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है। कुछ युवाओं के पैसे तो विदेशी कॉलेजों में जमा हो चुके है, लेकिन उनको विदेश नहीं भेजा जा रहा है। जिसे लेकर युवाओं के परिवार वालों ने आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के समक्ष गुहार लगाई थी। जिसके बाद आप विधायक गोगी ने अपने तेवर दिखाते हुए कंसल्टेंट एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कई फरमान जारी कर दिए है। कंसल्टेंट एजेंसी को चेतावनी दी गई है कि या तो युवाओं को सितंबर तक उनके वीजा दिलवाए जाएं नहीं तो उनके पैसे वापस किए जाएं, जिससे वह कोई ओर हल कर अपना भविष्य सुधार सके।
विज्ञापन

कई परिवारों ने विधायक गोगी को बताया था कि अलग-अलग देशों के कॉलेज में एडमिशन करवा चुके हैं पर अभी तक विदेश नहीं जा पाए। इस मामले में सोमवार विधायक गोगी ने सर्किट हाउस में प्राइवेट कंसल्टेंट एजेंसी के अधिकारी से बैठक की। छात्रों के परिवार वालों ने विधायक गुरप्रीत गोगी को बताया कि आईडीबी कंसल्टेंट के जरिए उन्होंने लाखों रुपये की कॉलेज फीस जमा करवाई है पर उनके बच्चों का अभी तक कॉलेज ने वीजा नहीं भेजा। बच्चे करीब दो वर्ष से कोविड-19 के चलते ऑनलाइन क्लास लगा रहे हैं। कनाडा के कई कॉलेजों ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया। जिनको पूरी फीस एजेंसी के माध्यम से भेजी गई थी। पंजाब के युवाओं के पैसे बर्बाद हो गए हैं। विधायक गोगी ने आईडीबी कंसल्टेंट एजेंसी के मैनेजर से स्पष्ट कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जो बच्चे विदेश में पढ़ना चाहते हैं और अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनका सितंबर तक वीजा लगवाया जाए। जो विदेश में नहीं जाना चाहते एजेंसी विदेश में कॉलेजों से बात करके और बच्चों के पैसे वापस करवाएं। जिन बच्चों ने विदेश जाना है उनके मेडिकल और अन्य खर्चे प्राइवेट कंपनी को वहन करने पड़ेंगे। विधायक गोगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं की वोट से ही सत्ता में आई है। युवाओं के साथ किसी तरह का धोखा नहीं होने दिया जाएगा। एजेंसी से बच्चों के नाम पर सितंबर महीने तक चेक जमा करवाने को भी कहा। विधायक गोगी ने कहा कि अगर इसका समाधान नहीं निकला तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। वह इस मामले में सीएम भगवंत मान से बात करेंगे।
विज्ञापन

फ्री में आईलेट्स करवाएगी आईडीबी
आईडीबी के पंजाब मैनेजर जसमीत सिंह ने कहा कि जो बच्चें उनकी एजेंसी के माध्यम से विदेश जाना चाहते हैं। अगर उनकी आईलेट्स एक्सपायर हो गई तो एजेंसी उन्हें फ्री में आईलेट्स करवा कर देगी। अगर फिर भी बच्चे बाहर न जा पाए तो उनकी एजेंसी बच्चों के पैसे वापस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed