{"_id":"6050c09e8ebc3ecbac066664","slug":"aap-leader-naresh-yadav-acquitted-in-quran-disgruntled-case-sangrur-sangoor-news-pkl407307673","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरान बेअदबी मामले में आप नेता नरेश यादव बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरान बेअदबी मामले में आप नेता नरेश यादव बरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के विधायक नरेश यादव को मंगलवार को अदालत ने 2016 के मालेरकोटला कुरान शरीफ बेअदबी मामले में बरी कर दिया है। अदालत में उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं पेश किया जा सका। आरोपी होने के कोई सबूत न मिलने के कारण अदालत ने नरेश यादव को बाइज्जत बरी कर दिया।
अदालत का फैसला आने के बाद विधानसभा में नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने साजिश के तहत नरेश यादव को फंसाया था। अकाली सरकार ने आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की नीयत से नरेश यादव पर बेअदबी का झूठा मामला दायर किया। अकाली-भाजपा ने साजिश के तहत आरोपी विजय कुमार और गौरव कुमार से नरेश यादव का नाम बुलवाया और झूठा मामला दर्ज कर फंसाया। चीमा ने क हा कि कुरान शरीफ बेअदबी मामले की जांच के लिए कैप्टन सरकार ने जस्टिस रंजीत सिंह की अगुवाई में कमीशन का गठन किया था। जस्टिस रंजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट में भी कहा गया कि दिल्ली के विधायक नरेश यादव का बेअदबी कांड से कोई लेना-देना नहीं है।
वहीं आप नेता नरेश यादव ने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। मुझे साजिश के तहत फंसाया गया और मेरे ऊपर झूठा मुकदमा किया गया। जिस विजय कुमार को मैं जानता तक नहीं था, उससे साजिश के तहत मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम बोलवाया गया। लेकिन वे लोग अदालत में मेरे खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं कर सके। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हम सारे धर्मों को मानने वाले लोग हैं और सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करते हैं। हम किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करते हैं। धर्म के नाम पर लोगों को उकसाना हमारा काम नहीं हैं।