फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP government will send Punjab soil sellers to jail: Raghav Chadha

पंजाब की मिट्टी बेचने वालों को आप की सरकार भेजेगी जेल:राघव चड्ढा

Tue, 15 Feb 2022 10:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
AAP government will send Punjab soil sellers to jail: Raghav Chadha
श्री चमकौर साहिब। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि हम वोट नहीं, एक मौका मांगने आए हैं। आप की सरकार बनने पर पंजाब की मिट्टी बेचने वालों को जेल भेजा जाएगा। पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस ने 50 साल शासन किया है। इन 50 साल में पंजाब में 26 साल कांग्रेस और 24 साल अकाली दल की सरकार रही। दोनों पार्टियों ने पंजाब का रेत, केबल व यातायात बेच दिया। दोनों ने मिलकर बच्चों की शिक्षा और भविष्य बेच दिया है।
विज्ञापन

राघव चड्ढा मंगलवार को विधानसभा हलका चमकौर साहिब में पार्टी के उम्मीदवार डॉ. चरणजीत सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग बता रहे हैं मुख्यमंत्री चन्नी अपने हलके में पैसा बांट रहे हैं। ये सारा पैसा पंजाब के लोगों का है। अगर चन्नी पैसा दें तो मना मत करना, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को देना। आज पंजाब की जनता के पास दो विकल्प हैं। एक वो जिसने पंजाब की मिट्टी बेच दी, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हैं, जिन्होंने पंजाब से माफिया और भ्रष्टाचार खत्म करने की कसम खाई है।
विज्ञापन

चड्ढा ने मुख्यमंत्री चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद को आम आदमी और गरीब बताते हैं, लेकिन उनके रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापामारी में 10 करोड़ रुपये नकद और 54 लाख रुपये की बैंक एंट्रियां, 16 लाख की घड़ी, लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे हनी ने ईडी के सामने कबूल किया है कि चन्नी की 111 दिन की सरकार में उन्होंने 325 करोड़ रुपये कमाए। इसके मुताबिक हनी ने एक दिन में तीन करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed