फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP and Congress take credit for building the road

Ludhiana News: सड़क बनाने का क्रेडिट लेने के लिए आप व कांग्रेस आमने-सामने

Mon, 16 Sep 2024 10:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
AAP and Congress take credit for building the road
कांग्रेसी सांसद ने करना था उद्घाटन, आप विधायक ने पहले ही कर दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सालो से खस्ता हालात जगराओं से हठूर वाली सड़क को लेकर उस समय राजनीति गर्मा गई। जब सड़क बनाने का क्रेडिट लेने के लिए आप विधायक सरबजीत कौर मानूके व लुधियाना कांग्रेस के सासंद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दोनों एक-दूसरे के आमने सामने खड़े हो गए है। दोनों ही नेताओं द्वारा सड़क को लेकर लोगो को यह बताने की कोशिश करने में जुटे है कि सड़क का मुद्दा उन के द्वारा उठाने के बाद बन रही है। जहां विधायक मानूके द्वारा कहा जा रहा कि उनके द्वारा सेशन दौरान विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। तो वही सांसद राजा वड़िंग दावा ठोक रहे हैं। जैसे ही आप विधायक सरबजीत कौर मानूके को पता चला कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का उद्घाटन सोमवार को कांग्रेसी सांसद करने आ रहे हैं तो आप विधायक ने रविवार को ही सड़क का उद्घाटन कर डाला।

वही सांसद वड़िंग ने राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू को आड़े हाथ लेते कहा कि भाजपा में जाकर इतने अहंकारी हो गए कि राहूल गांधी को अनाप-शनाप बोलने लगे हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जगराओं से हठूर, डल्ला, मल्ला, चक्कर सड़क के निर्माण 2055.45 करोड़ से होगा। यह 24.58 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 18 फीट चौड़ा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed