फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A youth was stabbed and injured outside a Patiala court for refusing to lend money.

Ludhiana News: उधार देने से मना किया जो पटियाला अदालत के बाहर युवक को चाकू मार किया घायल

Sat, 04 Oct 2025 08:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
A youth was stabbed and injured outside a Patiala court for refusing to lend money.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। जिला अदालत के बाहर 22 साल के युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल को एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है जिसकी पहचान जसकरन सिंह निवासी प्रताप नगर पटियाला के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि जान-पहचान के कुछ नौजवानों ने जसकरन सिंह से उधार पैसे मांगे थे जिसे देने से उसने इन्कार कर दिया था। संबंधित थाना लाहौरी गेट पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घायल युवक के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा जसकरन सिंह अंबाला में एक नशा मुक्ति केंद्र के इंचार्ज के तौर पर काम करता है। शुक्रवार को किसी काम से वह जिला अदालत गया था, वहां से बाहर निकलने पर जसकरन सिंह को छह युवक मिले। इनमें से दो युवकों की जसकरन सिंह के साथ जान-पहचान थी, क्योंकि वह दोनों भी प्रताप नगर के ही रहने वाले थे। यह युवक नशा करने की बुरी लत के शिकार हैं और उन्होंने जसकरन सिंह से 1000 रुपये उधार मांगे। जसकरन सिंह ने कहा कि उसके पास फिलहाल केवल 300 रुपये ही हैं। इससे गुस्साए युवकों ने जसकरन सिंह के साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी। जसकरन सिंह वहां से निकलने लगा, तो आरोपियों ने उसके पेट पर चाकू से वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed