फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A young man was shot in a revenge attack; a case has been registered against four people.

Ludhiana News: रंजिश में युवक को गोली मारी, चार के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 07:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot in a revenge attack; a case has been registered against four people.
तरनतारन। भिखीविंड कस्बे में रंजिश के चलते एक युवक को कार सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक गुरलाल सिंह को तुरंत भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 30 बोर के दो गोली के खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गुरलाल सिंह के भाई अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनका चाचा जसविंदर सिंह घर के बाहर खड़े थे, तभी उनका भाई गुरलाल गली में जा रहा था। इसी दौरान डीएवी स्कूल की तरफ से एक स्विफ्ट कार आई, जिसमें प्रभदीप सिंह, गुरभिंदर सिंह और दो अन्य अज्ञात लोग सवार थे। आरोपियों ने गुरलाल से बदला लेने की धमकी दी और पिस्तौल निकालकर उसे डराने लगे। जब गुरलाल भागने लगा, तो गुरभिंदर सिंह ने पिस्तौल से गोली चला दी, जो उसके कंधे के पास लगी। इसके बाद भी आरोपियों ने और गोलियां चलाईं, लेकिन गुरलाल बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed