फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A young man died from a drug overdose; a syringe and packets of drugs were found.

Ludhiana News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, सीरिंज व नशे की पुड़िया मिली

Tue, 16 Dec 2025 06:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
A young man died from a drug overdose; a syringe and packets of drugs were found.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब में नशे का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब एक और मामला सामने आया है जिसमें नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की जान चली गई। घटना लुधियाना के डाबा थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके के एक खाली प्लॉट की है जहां एक युवक का शव मिला।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जब राहगीरों ने शव को देखा तो मृतक के हाथ में सीरिंज थी और पास ही नशे की पुड़िया पड़ी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद डाबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की जिसमें पता चला कि मृतक युवक का नाम 30 वर्षीय जगविंदर सिंह था जो डाबा रोड का निवासी था।
विज्ञापन

इलाके के लोगों ने बताया कि जगविंदर नशे का आदी था और कई बार यहां नशे की डोज लेते हुए देखा गया था। मंगलवार की सुबह उसने उस खाली प्लॉट में नशे की डोज ली जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब उसे मृत पाया तो उसने न तो आंखें खोलीं और न ही कोई प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाबा थाना की एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था और उसका इलाज चल रहा था। उनकी संभावना है कि उसने दवाइयां ज्यादा खा ली हों जिसके कारण उसकी मौत हो सकती है। हालांकि मृतक के पास सिरिंज और नशे की पुड़िया मिलने के बाद पुलिस ने जांच को और गहराई से शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप- खाली प्लॉट नशे के अड्डे
इलाके के स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि यहां के खाली प्लॉट नशे के अड्डे बन गए हैं, जहां नशेड़ी अक्सर आते रहते हैं। इस घटना ने इलाके में नशे की बढ़ती समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article