{"_id":"65b29eac59cc435e060466c4","slug":"a-woman-suffering-from-illness-committed-suicide-by-hanging-herself-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-102962-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या
Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बीमारी से परेशान चल रही टिब्बा रोड की इंद्रा काॅलोनी इलाके में रहने वाली महिला कांता रानी (52) ने वीरवार की सुबह अपने घर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब कांता रानी का परिवार अस्पताल में दाखिल अपने किसी रिश्तेदार का पता लेकर घर लौटे तो अंदर कांता रानी का शव लटक रहा था। इसके बाद किसी ने इसकी जानकारी थाना टिब्बा पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांता रानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। उसके परिवार वाले वीरवार की सुबह अपने किसी रिश्तेदार का पता लेने के लिए नजदीकी अस्पताल गए हुए थे। पीछे से कांता रानी घर में अकेली थी। उसने घर फंदा लगाकर जान दे दी। जब कुछ समय बाद परिवार वाले लौटे और कांता रानी को बुलाने गए तो अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत कांता रानी को नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उनके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।