फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A person body was found near a garbage dump

Ludhiana News: कूड़े के ढेर के नजदीक मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Sun, 14 Jul 2024 09:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
A person body was found near a garbage dump
लोगों ने लगाया आरोप- एक्टिवा पर कोई व्यक्ति लेकर जा रहा था कंबल में लिपटा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। टिब्बा रोड कूड़े के ढेर के पास रविवार की सुबह उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक व्यक्ति का शव कंबल में लिपटा पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव कंबल में लपेट कर खुर्द बुर्द करने के लिए फेंका गया है। मृतक की उम्र 29 साल के करीब बताई जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि एक्टिवा सवार व्यक्ति शव लेकर एक्टिवा पर ही आया था और उसने ही शव फेंका है। शव सुबह छह बजे के बाद फेंका गया है। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुरु कर दिए है ताकि जो लोगों ने आरोप लगाया है उक्त एक्टिवा का नंबर ही पता चल सके।

क्षेत्रवासी दीदार सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे दो लोग सफेद एक्टिवा पर सवार होकर कूड़े के ढेर के आसपास घूम रहे थे। जिस व्यक्ति का शव मिला, वह कंबल में लिपटा हुआ था और एक्टिवा के बीच में बैठा हुआ था। लोगों को लगा कि शायद वह व्यक्ति बीमार है। कुछ दूर जाने पर कम्बल में लिपटे व्यक्ति की गर्दन गिर गई। लोगों ने सोचा कि शायद व्यक्ति मर गया है और अब वे उसे वापस घर ले जाएंगे। किसी ने ध्यान नहीं दिया और सभी अपने काम पर चले गए। कुछ देर बाद जब वे फिर से कूड़े के ढेर के पास से गुजरने लगे तो कम्बल में लिपटा हुआ वही व्यक्ति कूड़े के ढेर में फेंका हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव कंबल में लपेट कर वहां फेंका गया है। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed