फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A large number of sangat reached the last day of Hola Mohalla, Nihang Singhs showed their tricks

होला मोहल्ला के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पहुंची संगत, निहंग सिंहों ने दिखाए करतब

Tue, 30 Mar 2021 10:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
A large number of sangat reached the last day of Hola Mohalla, Nihang Singhs showed their tricks
श्री आनंदपुर साहिब। श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर मनाए गए खालसाई जाहो जहाल के प्रतीक राष्ट्रीय त्योहार होला मोहल्ला के अंतिम दिन भारी संख्या में संगत पहुंची। मंगलवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन सजाया। अलसुबह तख्त श्री केसगढ़ साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहब जी की पवित्र वाणी के भोग डालने के बाद धार्मिक दीवान सजाए गए। दीवान को संबोधित करते श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर, श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह, तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी फुला सिंह, निहंग प्रमुख बाबा बलबीर सिंह व अन्य ने समूह संगत को जोड़ मेले के इतिहास से रूबरू करवाया। अरदास के बाद दोपहर एक बजे तख्त साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन तख्त साहिब से चल कर गुरुद्वारा किला आनंदगढ़ साहिब, गुरुद्वारा शहीदी बाग, नई आबादी, वेरका चौक, मैन सड़क सहित अन्य स्थानों से होता हुआ वापस तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचा।
विज्ञापन

होला मोहल्ला से संबंधित बॉक्स
तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी में रखे गए श्री अखंड पाठ जी की संपूर्णता का भोग डालने बाद सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह ने सरबत के भले की अरदास की। वहीं किला श्री आनंदगढ़ साहिब तथा अलग-अलग निहंग छावनियों से मोहल्ला के रूप में अलौकिक नगर कीर्तन सजाए गए। नगर कीर्तन में निहंग सिंह मुखी अपने अनुयायियों के साथ चरण गंगा स्टेडियम की तरफ रवाना हुए। पूरे जोश के साथ अपने पास शस्त्र लेकर और सुंदर पोशाकें पहनकर निहंग सिंह जयकारे लगाते हुए चरण गंगा स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान घोड़ों, हाथियों, सुंदर गाड़ियों पर और पैदल निहंग सिंह गुलाल खेलते हुए चरण गंगा स्टेडियम पहुंचे। बाबा बुड्ढा दल के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह तथा सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह ने जांबाज करतब दिखाने वाले निहंग सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 4000 पुलिसकर्मी तथा 125 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

आनंदपुर साहिब के चरणगंगा स्टेडियम में घुड़सवारी के जौहर दिखाते निहंग सिंह।

आनंदपुर साहिब के चरणगंगा स्टेडियम में घुड़सवारी के जौहर दिखाते निहंग सिंह।- फोटो : ROPAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed