Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A husband and wife died in a road accident while on election duty.

Ludhiana News: चुनाव ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Sun, 14 Dec 2025 07:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
A husband and wife died in a road accident while on election duty.
मोगा। मोगा जिले में रविवार को जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव की ड्यूटी पर जा रहे एक सरकारी शिक्षक दंपत्ति की घनी धुंध के कारण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा संगतपुरा और समाध भाई के बीच लिंक रोड पर हुआ, जहां उनकी कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे सुए में गिर गई।
विज्ञापन

सरकारी हाई स्कूल खोटे (मोगा) में अंग्रेजी मास्टर जसकरण सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी कमलजीत कौर, जो सरकारी हाई स्कूल पतो हीरा सिंह में अध्यापिका थीं, चुनावी ड्यूटी पर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 6:15 बजे वे कार में सवार होकर गांव धूरकोट रणसिंह से निकले थे। उनकी पत्नी की ड्यूटी बाघापुराना के गांव चन्नूवाला में थी, और वे उन्हें वहां छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

घनी धुंध के कारण 7:15 बजे के करीब कार का संतुलन बिगड़ गया, और वाहन सुए में गिर गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जसकरण सिंह की उम्र 45 वर्ष और कमलजीत कौर की उम्र 43 वर्ष थी। दंपती के दो बच्चे हैं। इस हादसे की खबर से उनके पैतृक गांव मानसा और ससुराल धूरकोट रणसिंह में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed