फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A fraud of Rs 5.54 crore was committed in Jalandhar, with a fake Rajya Sabha member gaining trust.

Ludhiana News: जालंधर में 5.54 करोड़ रुपये की ठगी, फर्जी राज्यसभा सदस्य ने बनाया भरोसा

Fri, 26 Dec 2025 08:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
A fraud of Rs 5.54 crore was committed in Jalandhar, with a fake Rajya Sabha member gaining trust.
जालंधर। जालंधर में रिची ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक सतपाल मुल्तानी से करीब 5.54 करोड़ रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी मोहित गोगिया और भारत छाबड़ा के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में थाना-7 में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुल्तानी ने पुलिस को बताया कि उनके व्यावसायिक साझेदार सुखविंदर सिंह ने लगभग 10 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। इस ऋण के एवज में परागपुर के पास जीटी रोड पर स्थित 436 मरले भूमि को बैंक में गिरवी रखा गया था जिसमें मुल्तानी स्वयं गारंटर थे। आरोप है कि साझेदार ऋण लेकर विदेश (अमेरिका) चला गया जिसके बाद बैंक द्वारा वसूली का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

ऋण से मुक्ति पाने के उद्देश्य से मुल्तानी दिल्ली में मोहित गोगिया से संपर्क में आए। मोहित गोगिया के कार्यालय में मुल्तानी की भेंट एक ऐसे व्यक्ति से करवाई गई जिसने खुद को राज्यसभा सदस्य बताया और दावा किया कि वह बैंक की ओर से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के लिए अधिकृत है। इस पर विश्वास कर सतपाल ने आरोपियों की ओर से बताए गए खातों में करोड़ों रुपये जमा करवा दिए। आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से नो ड्यूज प्रमाण पत्र भेजा और एक माह में मूल दस्तावेज लौटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चेक भी बाउंस
जब निर्धारित समयावधि के बाद दस्तावेज नहीं मिले, मुल्तानी स्वयं बैंक पहुंचे जहां पता चला कि बैंक ने ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया। आरोप है कि मोहित गोगिया की ओर से दिए गए तीन चेक भी बाउंस हो गए। करीब एक वर्ष तक चली जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार रात धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article