फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A case should be filed against Kejriwal in the Malerkotla sacrilege case: Sukhbir

मालेरकोटला बेअदबी मामले में केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हो मामला: सुखबीर

Sat, 19 Jul 2025 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
A case should be filed against Kejriwal in the Malerkotla sacrilege case: Sukhbir
-कहा- केजरीवाल ने आप विधायक नरेश यादव को क्लीन चिट दिलाने की कोशिश की
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी विधायक नरेश यादव को क्लीन चिट दिलाने की कोशिश करने के लिए मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यादव को पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की महरौली सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाकर संरक्षण दिया गया।


प्रेस काॅन्फ्रेंस में उन्होंने मांग उठाई कि कैबिनेट मंत्रियों हरपाल चीमा और हरजोत बैंस के खिलाफ अपनी ही पार्टी के एक बेअदबी के आरोपी को जानबूझकर बचाव करने के लिए कार्रवाई कर उन्हें तत्काल मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि नरेश यादव के दोषी साबित होने ने साबित कर दिया कि पंजाब में पवित्र ग्रंथों की बेअदबी की शुरुआत पंजाब की राजनीति में आप पार्टी के आगमन के बाद ही शुरू हुई। हम 2015 के बेअदबी मामले की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करते हैं और हमें पूरा यकीन है कि इन जघन्य अपराधों में आप पार्टी की भूमिका बेनकाब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हाई कोर्ट में बेअदबी के सभी मामलों की जांच के लिए विशेष न्यायाधीश नियुक्त करने का प्रतिनिधित्व भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल अध्यक्ष ने दोनो वरिष्ठ नेताओं-परगट सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा से अपील करते हुए कहा कि यदि दोनों सच्चे सिख हैं और अपने दावे के अनुसार सच्चाई पर कायम हैं तो उन्होंने उन कांग्रेसी नेताओं के नाम बताने चाहिए, जिन्होंने बेअदबी के दोषियों को बचाया था। अगर ये ऐसा नही करते हैं तो यह माना जाएगा कि इन जघन्य अपराधों में उनका भी हाथ था। आठ सालों में बेअदबी के लगभग 100 मामले सामने आ चुके हैं। डेरा मुखी को माफी दिए जाने के सवाल पर सुखबीर बादल ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed