फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A case registered against Galib, who became the Youth Congress chief three days ago

तीन दिन पहले यूथ कांग्रेस प्रधान बने गालिब पर मामला दर्ज

Sun, 13 Jun 2021 10:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
A case registered against Galib, who became the Youth Congress chief three days ago
तीन दिन पहले पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिंद्र ढिल्लों ने लुधियाना जिला में यूथ कांग्रेस का विस्तार करते हुए हरमन गालिब को हलका जगरांव का यूथ कांग्रेस प्रधान बनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा था। प्रधान बनने के महज तीन दिन बाद हरमन गालिब पर स्थानीय पुलिस द्वारा मारपीट का मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बस स्टैंड पुलिस चौकी के एएसआई प्रीतम मसीह ने बताया कि पीड़ित बलराज सिंह उर्फ बाज पुत्र परमजीत सिंह गली नंबर तीन नजदीक कृपाल आश्रम हीराबाग ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि वह शुक्रवार की शाम ग्रेवाल कॉलोनी में अपनी दाढ़ी कटवाने एक सैलून गया था। वहां कुछ ही मिनट में हरमन गालिब और सोनू गालिब आए और सैलून के अंदर आते ही हरमन गालिब ने अपना पिस्टल निकाला और सोनू गालिब ने उसे थप्पड़ मारे।
विज्ञापन

हरमन गालिब ने पिस्टल उसके सिर के पीछे लगाकर उसे सैलून के बाहर बनी पार्किंग में ले गए। उसने देखा कि मोनू गालिब ने 315 मॉडिफाई राइफल हाथ में पकड़ी हुई थी। उनके साथ चार-पांच अज्ञात युवक भी साथ थे जिन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर सभी युवक धमकियां देते हुए अपने हथियारों सहित गाड़ी से फरार हो गए। जाते समय हरमन गालिब उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन भी साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई प्रीतम मसीह के मुताबिक बलराज सिंह ने बताया कि उसका पहले भी हरमन गालिब एवं सोनू गालिब से झगड़ा हुआ था। इसके चलते उन्होंने उसे अकेला देख उसक साथ मारपीट की। एएसआई प्रीतम मसीह के मुताबिक बलराज सिंह के बयान के आधार पर हरमन गालिब एवं सोनू गाली पर थाना सिटी जगरांव में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। बलराज सिंह द्वारा उसे मारपीट के दौरान पिस्टल और राइफल दिखाने एवं मोबाइल छीनने का मामला जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed