फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A case of attempt to murder has been registered against the sarpanch and panch of village Bhukri

गांव भूखड़ी के सरपंच और पंच पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Sun, 11 Sep 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
A case of attempt to murder has been registered against the sarpanch and panch of village Bhukri
लुधियाना। मामूली बात में गांव भूखड़ी इलाके में ठेके पर शराब पी रहे गांव के सरपंच हरमनजोत सिंह और पंच बूटा सिंह ने अपने साथियों के साथ मिल गांव के ही जगजीत सिंह की पिटाई की और उसे धमकियां देकर जाति सूचक शब्द भी कहे। जिसके बाद जगजीत के बेटे इकट्ठे हुए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। जिसके बाद इसकी शिकायत थाना जमालपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में जगजीत सिंह की शिकायत पर गांव भूखड़ी के सरपंच हरमनजोत सिंह, पंच बूटा सिंह, उसके भाई लक्की, कमल और आठ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगजीत सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह गांव में राज मिस्त्री का काम करता है। 29 अगस्त की शाम वो गांव धनानसू स्थित शराब के ठेके पर अपने दोस्त राजू के साथ बैठा था। जहां सरपंच व पंच भी शराब पी रहे थे। दोनों एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए इधर-उधर घूम रहे थे। जगजीत सिंह ने उन्हें टिक कर बैठने के लिए कहा तो दोनों भड़क गए। आरोपियों ने उसे जाति सूचक गाली गलौज कर पिटाई की और उसकी पगड़ी उतार दी। उसे जान से मारने की धमकियां देते कार में सवार होकर फरार हो गए। जब वह अपने घर आ गया तो आरोपियों ने वहां पहुंच कर उससे फिर पीटा और उसकी बेटी के पेट में लातें मारीं। जब उसके बेटे हरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह वहां पहुंचे तो आरोपियों ने अपनी फॉर्च्यूनर कार उनके मोटरसाइकिल पर चढ़ा कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। लोगों को जमा होते देख आरोपी धमकियां देते फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed