{"_id":"68d95f5d00e20460d50b36be","slug":"a-businessman-was-attacked-after-giving-a-statement-at-the-ed-office-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112187-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: ईडी दफ्तर में बयान देकर निकले कारोबारी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: ईडी दफ्तर में बयान देकर निकले कारोबारी पर हमला
Sun, 28 Sep 2025 09:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में बयान दर्ज करवाकर निकले बठिंडा के रियल स्टेट कारोबारी गुरमीत सिंह पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना डेहलों इलाके में हुई। बठिंडा निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर थाना डेहलों पुलिस ने माछीवाड़ा के बलजिंदर सिंह उर्फ अमन और उसके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गुरमीत सिंह ने बताया कि वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक अहम गवाह है जिसकी जांच ईडी कर रही है। इस मामले में बलजिंदर सिंह आरोपी है। गुरमीत सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को जब वह जालंधर में ईडी कार्यालय में बयान दर्ज कर बाहर निकले, तो उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉलर ने उसे बलजिंदर के खिलाफ बयान देने पर धमकी दी। जब वह अपनी कार में डेहलों चौक के पास पहुंचा तो दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने हथियारों से कार में तोड़फोड़ कर डाली। उसे कार से बाहर खींचकर पीटा। हमलावरों ने उसकी बलजिंदर सिंह से फोन पर बात कराई, जिसने उसे अपने सहयोगियों द्वारा लाए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। मना करने पर एक आरोपी ने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर वार किया। हमलावर हवाई फायरिंग कर भाग निकले। गुरमीत सिंह का कहना है कि हमलावरों ने उससे 30 हजार रुपए भी लूटे। थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।