फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दस हजार हेक्टेयर में मक्की पैदा करने का लक्ष्य

दस हजार हेक्टेयर में मक्की पैदा करने का लक्ष्य

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना। विविधिकरण के तहत किसानों को गेहूं धन फसल चक्र से निकाल कर अन्य फसलों की ओर प्रेरित करने के लिए कृषि विभाग ने बीड़ा उठाया है। इसके तहत प्राथमिक चरण में मक्की की फसल को बढ़ावा दिया जा रहा है। बुधवार को जिले के मुख्य कृषि अफसर बख्शीश सिंह चाहल ने 11 ब्लॉकों में मक्की की बिजाई को प्रोत्साहित करने के लिए और कृषि साहित्य वितरित करने के लिए प्रचार वाहनों को रवाना किया।
विज्ञापन

चाहल ने कहा कि लुधियाना में दस हजार हेक्टेयर रकबा धान से निकाल कर मक्की के तहत लाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक दो हजार एकड़ रकबे को मक्की में लाया गया है। सरकार मक्की के बीज पर 75 फीसदी सब्सिडी दे रही है। अब तक 236 क्विंटल बीज सब्सिडी के तहत बांटा जा चुका है। इस अवसर पर डॉ. हरमिंदर सिंह छीना, डॉ. संतोष कुमार और डॉ. जरनैल सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed