{"_id":"102-37827","slug":"Ludhiana-37827-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना 46.5 : दशक में सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना 46.5 : दशक में सबसे गर्म
Ludhiana
Updated Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शहर का पारा शुक्रवार को 46.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। दोपहर क ो गर्म हवा के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। अब रात को भी गर्म हवा परेशान कर रही है। मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि आने वाले दो दिन तक अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली। पारा 45 से 47 डिग्री के बीच ही रहने का अनुमान है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डा. एमएस गिल का कहना है कि गर्मी से फल, सब्जी, बरसीन (पशु चारा) पर असर हो सकता है। इसके अलावा कपास की बीजाई भी हो चुकी है। इसे भी गर्मी से बचाना अनिवार्य है। धान की बीजाई पंद्रह जून के बाद ही करनी चाहिए।