फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तस्करी का आरोपी हथकड़ी समेत फरार

तस्करी का आरोपी हथकड़ी समेत फरार

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोगा। चूरा पोस्त तस्करी के मामले में लुधियाना जेल से मोगा अदालत मेें पेशी पर लाते समय तस्करी का एक आरोपी हथकडी समेत फरार हो गया। लुधियाना पुलिस का एएसआई व दो हवलदार आरोपी को मोगा अदालत में पेशी पर ला रहे थे और मोगा पहुंचने पर फरार हो गया। उधर, लुधियाना पुलिस के मुलाजिमों का कहना है कि दो गाड़ियों में सवार होकर आये लोगों ने उनपर हमला बोल दिया ओर आरोपी को हथकड़ी समेत गाड़ी से बिठा लिया ओर फरार हो गए। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार तस्कर गांव दौले वाला निवासी स्वर्ण सिंह उर्फ सोना के खिलाफ थाना फतेहगढ़ पंजतूर (मोगा)में बारह बोरी भुक्की तस्करी के मामले में पर्चा दर्ज था। इस मामले में वह काफी समय भगोड़ा रहा और पुलिस ने उसे बड़ी मश्क्कत के बाद गिरफ्तार किया था। इस मामले की सुनवाई मोगा के एडिशनल जिला एवं सैंशन जज हरपाल सिंह अदालत में चल रही थी और बुधवार को उसकी पेशी थी। लुधियाना पुलिस के एएसआई मेहर चंद एवं हवलदार सर्बजीत सिंह व मंगल सिंह बुधवार को उसे पेशी पर बस से लेकर पहुंचे थे। पुलिस मुलाजिमों ने बताया कि वह आरोपी को मोगा पहुंचने पर पैदल अदालत की ओर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने उन पर हमला कर उनसे मारपीट भी की। जिससे उनको चोटें भी लगी। आरोपी स्वर्ण सिंह उर्फ सोना को गाड़ी में हथकड़ी सहित बिठा लिया और फरार हों गए। लुधियाना व मोगा पुलिस अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। थाना सिटी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed