{"_id":"102-34086","slug":"Ludhiana-34086-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी चैंबर का इंडो पाक एक्सपो आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी चैंबर का इंडो पाक एक्सपो आज से
Ludhiana
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले शुक्रवार से चार दिवसीय इंडो पाक एक्सपो-2013 लुधियाना में शुरू होगा। इसमें पचास से अधिक कारोबारी पाकिस्तान से आकर अपने अपने आधुनिक उत्पादों को डिस्पले करेंगे, जिनमें मार्बल, फर्नीचर, डिजाइनर गारमेंट इत्यादि प्रमुख हैं। इस संबंध में वीरवार को स्थानीय होटल में पीएचडी चैंबर के रीजनल डायरेक्टर दलीप शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से दोनों देशों के बीच कारोबार मजबूत होता है।
पाकिस्तान वर्ल्ड ट्रेड और एक्सपो सेंटर के सीईओ खुर्शीद बरलास ने कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच कारोबार 66 फीसदी बढ़ा है। बदलते परिवेश में अब क्षेत्रीय कारोबार को बढ़ाना अनिवार्य है। यूरोप के देशों ने इसमें मिसाल कायम की है। यूरोप के बाद अब दक्षिण एशिया के देशों की बारी है। सार्क देशों के बीच सिर्फ साढे़ पांच फीसदी आपसी कारोबार हो रहा है।
ऐसे आयोजनों से कारोबार को बढ़ावा मिलने का प्लेटफार्म मिलता है। उन्होंने कहा कि पाक उत्पादों की भारतीय पंजाब में अच्छी मांग है। लुधियाना के बाद 7 से 11 मार्च तक जालंधर में भी इसी तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर चैंबर की असिस्टेंट डायरेक्टर सुरजीत कौर, लुधियाना जोन के कनवीनर उपकार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।