{"_id":"102-32259","slug":"Ludhiana-32259-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण योजनाओं का जायजा लेगी केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण योजनाओं का जायजा लेगी केंद्रीय टीम
Ludhiana
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना। ग्रामीण विकास के तहत गांवों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा दो से छह जनवरी तक लिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की टीम बुधवार से जिले के गांवों का दौरा करेगी। यह जानकारी एडीसी ऋषि पाल सिंह ने दी। एडीसी ने कहा कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तहत गांवों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। ग्रामीण विकास को भी तवज्जो दी जा रही है।
केंद्र सरकार की तीन सदस्यीय मॉनिटरिंग टीम पांच जनवरी तक योजनाओं की प्रगति का जायजा लेगी। इसके अलावा छह जनवरी को लुधियाना के जिला परिषद विभाग में जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें लोगों की समस्याएं सुन कर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय टीम ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से बैठक करके आगे की योजना पर भी विचार करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।