फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   साढ़े सात लाख लेकर इटली की जगह मिस्र भेजा

साढ़े सात लाख लेकर इटली की जगह मिस्र भेजा

Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोगा। थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को इटली की जगह मिस्र भेजकर साढ़े सात लाख रुपये ऐंठने के आरोप में जालंधर के दो लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। एक अन्य मामले में थाना बधनी कलां पुलिस ने महिला को फर्जी होटल तजुर्बा सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप में दो के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पीड़ित महिला का बेटा स्टडी बेस पर आस्ट्रेलिया गया था और उसे पीआर लेने के लिए तजुर्बा सर्टिफिकेट की जरूरत थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव दौधर शरकी निवासी सुखजिंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह ने एसएसपी से शिकायत की थी कि उसने इटली जाने के लिए गांव दोसांझ कलां (जालंधर) निवासी हीरा सिंह एवं गांव कोट खुर्द (जालंधर) निवासी सन्नी सिंह से सौदा तय किया था। आरोपियों ने पीड़ित से साढ़े सात लाख रुपये लेकर छह माह पहले इटली की बजाय मिस्र भेज दिया। इसके बाद वे इटली नहीं जा सका। भारत लौटकर पीड़ित ने आरोपियों से उसके संग की गई धोखाधड़ी संबंधी कहा तो उसकी राशि भी नहीं वापस की गई। एसएसपी ने इस मामले की जांच डीएसपी निहाल सिंह वाला को सौंपी थी। प्रारंभिक जांच में आरोप साबित होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में पर्चा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव दौधर शरकी निवासी महिला जसपाल कौर की शिकायत पर विकास नगर छहरेटा (अमृतसर) निवासी मनप्रीत सिंह और गांव दौधर निवासी बिक्रमजीत बांसल के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि उसका बेटा गुरदीप सिंह स्टडी बेस पर आस्ट्रेलिया गया हुआ था और उसे आस्ट्रेलिया में पीआर (स्थायी) लेने को होटल के तजुर्बे सर्टिफिकेट की जरूरत थी। इस मामले में नामजद आरोपी बिक्रम बंसल ने उसे बताया कि विकास नगर छहरेटा (अमृतसर) निवासी मनप्रीत सिंह अमृतसर स्थित होटल मोहन इंटरनेशनल का प्रबंधक है और वे यह तजुर्बा सर्टिफिकेट दे सकता है। आरोपी ने पीड़ित महिला से डेढ़ लाख रुपये लेकर उसे मनप्रीत सिंह से होटल का तजुर्बा सर्टिफिकेट जारी करवा दिया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने उसे दिया सर्टिफिकेट फर्जी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मनप्रीत सिंह होटल का प्रबंधक भी नहीं था और आरोपियों ने जालसाजी कर महिला से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed