{"_id":"102-30486","slug":"Ludhiana-30486-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर ने फिरोजपुर और कपूरथला को दी शिकस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर ने फिरोजपुर और कपूरथला को दी शिकस्त
Ludhiana
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर। शिक्षा विभाग द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में चल रही 58वीं पंजाब राज्य अंतर जिला खेल प्रतियोगिताओं दौरान करवाए जा रहे थ्रो बाल तथा खो-खो के मुकाबलों के चौथे दिन सुपरलीग के मुकाबले करवाए गए। शनिवार को थ्रो बाल तथा खो-खो के सुपरलीग रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर सहायक शिक्षा अफसर सुखदेव सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए और खिलाड़ियों की टीमों की हौसला आफजाई की। थ्रो बाल के 19 आयु वर्ग लड़कों के मुकाबलों में मुक्तसर ने फिरोजपुर, तरनतारन ने कपूरथला, मुक्तसर ने कपूरथला और कपूरथला ने फिरोजपुर को हराया। 17 आयु वर्ग लड़कों के थ्रो बाल मुकाबलों में कपूरथला ने फिरोजपुर, मुक्तसर ने पटियाला, पटियाला ने फिरोजपुर और मुक्तसर ने फिरोजपुर को हराया। 14 आयु वर्ग लड़कों के मुकाबलों में मुक्तसर ने बठिंडा, कपूरथला ने बठिंडा और मुक्तसर ने पटियाला को हराया। 19 वर्ष लड़कियों के वर्ग के थ्रो बाल मुकाबलों में जालंधर ने मुक्तसर, कपूरथला ने पटियाला और पटियाला ने मुक्तसर को हराया। 17 वर्ष लड़कियों के वर्ग में पटियाला ने संगरूर और मुक्तसर ने मोगा को हराया। 14 वर्ष लड़कियों के वर्ग में पटियाला ने कपूरथला और मुक्तसर ने मोगा को हराया। खो-खो के मुकाबलों में 17 वर्ष लड़के वर्ग में संगरूर ने मलूका, बठिंडा ने फाजिल्का, मलूका ने फाजिल्का, संगरूर ने फाजिल्का को हराया। 14 वर्ष लड़कों के वर्ग में पटियाला ने मानसा, संगरूर ने अजीतगढ़, संगरूर ने मानसा, अजीतगढ़ ने मानसा को हराया। 17 वर्ष लड़कियों के वर्ग में संगरूर ने अजीतगढ़, लुधियाना ने फिरोजपुर, अजीतगढ़ ने फिरोजपुर और संगरूर ने फिरोजपुर को हराया। 14 वर्ष लड़कियों के वर्ग में संगरूर ने बठिंडा और अजीतगढ़ ने लुधियाना को हराया। इस अवसर पर प्रिंसिपल बलजीत कौर, मीडिया कोआर्डिनेटर हरमीत सिंह बेदी, अमर गुरप्रीत सिंह राणा बेदी, राजकुमार, कुलदीप सिंह, सुखमंदर सिंह, यशवंत कुमार, जोगिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह कानियांवाली, बलविंदर सिंह साहिब चंद, सुखविंदरजीत सिंह और रविंदरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन