फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   निजाम बदलने से ही होगा भला : मनप्रीत बादल

निजाम बदलने से ही होगा भला : मनप्रीत बादल

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोगा। पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने पार्टी वर्करों की फरीद कांप्लेक्स में बैठक को संबोधित करते कहा कि सूबे में बढ़ रहा राजनीतिक खलाव और सियासी बदलाखोरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पंजाब में निजाम बदलने से ही लोगों का भला संभव है।
विज्ञापन

इस मौके पर सांझा मोर्चा नेता मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि सांझे मोर्चे की ओर से 5 दिसंबर को देश भगत हाल जालंधर में कन्वेंशन की जा रही जिसमें पंजाब की बिगड़ रही स्थिति से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ उनकी पार्टी की ओर से 7 से 14 दिसंबर तक पंजाब में जिला स्तर पर रोष धरने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी हम ख्याल पार्टियों को लोगों के हक में उतरना चाहिए।
विज्ञापन

बादल ने सूबा सरकार पर सरमायेदारी के हितों की पूर्ति करने वाली नीतियां बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में रेत आटे के भाव बिक रहा है। पहले महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर सूबा सरकार और टैक्स लगाकर आर्थिक बोझ डाल रही है। पंजाब के लोगों पर पुराने वाहन (स्कूटर, कार, जीप) आदि बेचने और पशुओं पर भी टैक्स लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी नेता ने कहा कि सच में परेशानी आती है, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की होती है। इस मौके पर जिला प्रधान डा. रविंदर सिंह धालीवाल, कुलदीप सिंह ढोस, डा. गुरमेल सिंह धालीवाल, अभय सिंह संधू, कर्मजीत कौर बधनी कलां और गुरप्रीत सिंह भट्टी आदि ने भी संबोधित किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed