{"_id":"102-30481","slug":"Ludhiana-30481-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक अस्पताल में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक अस्पताल में लाखों की चोरी
Ludhiana
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मानसा। लिंक रोड स्थित बच्चों के गुरुनानक अस्पताल में मंगलवार को 40 लाख के गहने और लाखों की नगदी चोरी हो गई है। चोरी की वारदात डा. दलजीत सिंह की रिहायश में हुई है। मामले की शिकायत शुक्रवार को दर्ज करवाई गई। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जानकारी के गुरुनानक अस्पताल में डा. दलजीत सिंह की रिहायश से करीब 40 लाख रुपये के गहने और लाखों की नगदी चोरी होने की शिकायत पुलिस को की गई है। डा. दलजीत सिंह ने थाना सिटी-2 की पुलिस को शिकायत दी है कि वह पिछले दिनों जब किसी काम के लिए परिवार समेत बाहर गए थे, तब चोरी की यह वारदात हुई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिसका लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। थाना सिटी-2 के मुखी अमरजीत सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, जिस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।