{"_id":"102-30117","slug":"Ludhiana-30117-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्जन ने की स्वास्थ्य केंद्रों पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्जन ने की स्वास्थ्य केंद्रों पर छापामारी
Ludhiana
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मदन मोहन मित्तल के दिशा-निर्देश पर सिविल सर्जन डा. सुबोध गुप्ता ने वीरवार को सब डिवीजन बाघापुराना व सब डिवीजन निहाल सिंह वाला अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। कई अस्पतालों में ताले लटके मिले। स्टाफ नदारद थे। सिविल सर्जन ने कहा कि संबंधित स्टाफ से जवाब तलब किया गया और जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
सिविल सर्जन डा. सुबोध गुप्ता ने वीरवार को गांव मानूके स्थित डिलीवरी केंद्र पर छापामार कार्रवाई दौरान केन्द्र बंद था और स्टाफ भी नदारद था। वीरवार को सुबह सवा नौ बजे गांव थराज स्थित स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान दो एएनएम गैर हाजिर पाई गईं। जिला परिषद के तहत रूरल हेल्थ मिशन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर एक फार्मासिस्ट व एक क्लास फोर कर्मी हाजिर थे। जबकि कोई भी महिला डाक्टर ड्यूटी पर नहीं थी।
इसके बाद सिविल सर्जन ने दस बजे गांव ठठी भाई के सीएचसी केंद्र पर छापा मारा तो वहां के सीनियर मेडिकल अफसर (एसएमओ) ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। इसके अलावा सेनेटरी इंस्पेक्टर जगरूप सिंह, लैब टेक्नीशियन बेअंत सिंह, क्लर्क हीरा सिंह के देरी से आने पर उनको चेतावनी दी गई। जबकि वहां पर तैनात क्लास फोर कर्मी गुरदेव सिंह गैर हाजिर पाया गया। डा. गुप्ता ने बताया कि निहाल सिंह वाला अंतर्गत पड़ते ब्लाक का निरीक्षण किया गया। जहां पर स्टाफ पूरा हाजिर पाया गया। इस निरीक्षण दौरान सेंटरों में कुछ खामियां पाई गई। जिन्हें स्टाफ को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेंटरों में गैर हाजिर व ड्यूटी में कोताही करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। एक दिन का वेतन काट कर विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।