{"_id":"102-30056","slug":"Ludhiana-30056-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
Ludhiana
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। थाना सराभा नगर की पुलिस ने एक हिंदी दैनिक के पत्रकार के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
रविवार को सराभा नगर के गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में चीफ खालसा दीवान की ओर से आयोजित 64वीं सर्ब हिंद विद्ययक कांफ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के कार्यक्रम में उक्त पत्रकार 22 बोर का रिवाल्वर ले जाते वक्त पकड़ा गया था। समारोेह में जाते वक्त पुलिस कर्मियों ने दूसरे चेकिंग प्वाइंट पर पत्रकार को रिवाल्वर समेत काबू किया था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। मौके पर उसके पास रिवाल्वर के लाइसेंस की फोटोस्टेट कापी थी। पुलिस ने एएसआई राजिंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पत्रकार रिवाल्वर से संबंधित उपयुक्त दस्तावेेज पेश नहीं कर सका। इसलिए कार्रवाई की गई है।