फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भट्ठे चालू न हुए तो चक्का जाम की चेतावनी

भट्ठे चालू न हुए तो चक्का जाम की चेतावनी

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन की ओर से चंडीगढ़ रोड स्थित गलाडा ग्राउंड में हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाडी वर्कर, हेल्पर, मनरेगा, मिड-डे-मील और आशा वर्कर ने हिस्सा लिया। रैली में ऐलान किया गया अगर 18 दिसंबर तक भट्ठे चालू नहीं किए गए तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

रैली स्थल पर कई संगठन पहुंचे। इस मौके पर सीटू के राष्ट्रीय जरनल सेक्रेटरी और सांसद तपन सैन ने कहा कि यूपीए सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब का मजदूर वर्ग केंद्र सरकार की नीतियों के चलते एक मंच पर आकर संघर्ष करने के लिए तैयार हो गया है। इतिहास में पहली बार सभी ट्रे़ड यूनियन, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की सभी यूनियन एक मंच पर एकत्रित होकर 18 और 19 दिसंबर को सत्याग्रह करने, 20 दिसंबर को संसद का घेराव करने, 21 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय हड़ताल करेंगे। तपन सैन ने सभी मजदूर वर्गों को आह्वान किया कि वह संघर्ष में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने के लिए 30 मई 2012 के नोटिफिकेशन को जल्दी से जल्दी लागू किया जाए।
विज्ञापन

सीटू के जरनल सेक्रेटरी रघुनाथ सिंह ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार की तरफ से 50 लाख मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि बादल सरकार पूंजीपतियों का साथ दे रही है। रैली के दौरान हल्ला विभिन्न सगंठनों के नेताओं ने ऐलान किया कि सात नवंबर को बादल सरकार के विरुद्ध सभी पंजाब में गेट रैलियां, रोष प्रदर्शन और धरने दिए जाएंगे। 13 से 17 दिसंबर तक पूरे पंजाब में जत्था रोष मार्च निकाला जाएगा और 18 जिसंबर दोपहर 12 से 2 बजे तक मुक्कमल चक्का जाम कर अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में सीटू के प्रधान विजय मिश्रा, उप प्रधान चंद्र शेखर, सेक्रेटरी देव राज वर्मा, लाल झंडा पंजाब भट्ठा मजदूर यूनियन के जरनल सेक्रेटरी तरसेम जोधा, प्रधान सतपाल भारती, सीटू के उप प्रधाीन जतिंदरपाल सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी जगदीश चंद्र, आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की प्रधान ऊषा रानी, जरनल सेक्रेटरी हरजीत कौर और वित्त सेक्रेटरी सुभाष रानी, सीटू के जरनल सेक्रेटरी तरलोचन सिंह राजपुरा, रणबीर सिंह विर्क, राम सिंह सोहिया, कोषाध्यक्ष सुच्चा सिंह, मनरेगा मजदूर यूनियन के कंवीनर शेर सिंह फरवाही, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान चरनजीत कौर, मिड डे मील मजदूर यूनियन की प्रधान हरपाल कौर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed