फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दोहते को बेटा बना विदेश ले जाने का आरोप

दोहते को बेटा बना विदेश ले जाने का आरोप

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोगा। मूल रूप से जिला लुधियाना के गांव मोही निवासी एनआरआई महिला परमजीत कौर ने यूएसए से मोगा पुलिस को शिकायत की थी कि गांव मोही निवासी युवक को उसका नाना अपना बेटा बनाकर विदेश ले गया है। शिकायत में युवक की मां पर भी हेराफेरी का आरोप लगाया। आरोपी और शिकायतकर्ता महिला विदेश में होने के कारण टेलीफोन से जानकारी हासिल कर थाना एनआरआई पुलिस ने तथ्यों के आधार पर जांच बाद एक एनआरआई के अलावा मेंबर पंचायत एवं गांव के नंबरदार के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मोही (लुधियाना) निवासी अप्रवासी महिला परमजीत कौर ने पुलिस को शिकायत की थी कि गांव नत्थूवाला गरबी (मोगा) निवासी एनआरआई जसमेल सिंह फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने दोहते करणप्रीत सिंह को बेटा बनाकर यूएसए में ले गया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि करणप्रीत की मां कर्मजीत कौर भी फर्जी ढंग से विदेश गई है। पुलिस ने तथ्यों के आधार पर इस मामले की जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि कर्मजीत सिंह का जन्म मोगा के एक निजी अस्पताल में हुआ था। जिसका नगर निगम कार्यालय में 24 जुलाई 1994 को पंजीकरण करवाया गया था।
विज्ञापन

आरोपी अप्रवासी भारती जसमेल सिंह ने एक ट्रेवल एजेंट की मिलीभगत से अपने दोहते कर्मजीत सिंह का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किया था। इस फर्जी प्रमाण पत्र में करणप्रीत के बाप का नाम जसमेल सिंह दर्ज था। इस फर्जी प्रमाण पत्र में दर्ज पंजीकरण संख्या पर इस शहर के जौहल अस्पताल में पैदा हुई एक हिंदु परिवार की लड़की का नाम दर्ज था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आरोप साबित होने पर मूल रूप से गांव नत्थूवाला गरबी (मोगा) निवासी अप्रवासी भारती जसमेल सिंह, नंबरदार सुखदेव सिंह एवं मेंबर पंचायत बलजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं एवं पासपोर्ट अधिनियम के तहत पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed