{"_id":"5cb21320bdec221420475b46","slug":"91555174176-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला विधायक के गाव सहित तीन गाव में पानी के संकट का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला विधायक के गाव सहित तीन गाव में पानी के संकट का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट दूर करने के आदेश
विधायक की शिकायत पर चुनाव आयोग का प्रमुख सचिव को निर्देश
ट्यूबवेल का फिल्टर खराब होने से तीन गांवों में ठप हो गई है जलापूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुरबेदी (रोपड़)। राज्य चुनाव आयोग ने रोपड़ हलके के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ की ओर से कुछ गांवों में पीने वाले पानी को लेकर पैदा हो रहे संकट की शिकायत को गंभीरता से लिए है। विभाग की ओर से आचार संहिता का हवाला देकर नया ट्यूबवेल लगाने से इनकार करने पर आयोग ने वाटर सप्लाई और सैनिटेशन विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव को उचित कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
ब्लाक नूरपुरबेदी के गांव असमानपुर में लगे पीने वाले पानी के ट्यूबवेल का फिल्टर खराब होने के कारण हेठला असमानपुर, उपरला असमानपुर और विधायक का अपना खुद का गांव संदोआ में जलापूर्ति ठप हो गई थी। लोगों को अस्थाई रूप से 27 करोड़ वाले नहरी पानी प्रोजेक्ट से पानी दिया जाने लगा है। कम पानी प्राप्त होने के कारण खेती किसानी से जुड़े उक्त गांवों के लोगों को पानी जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है।
विधायक संदोआ के मुताबिक चुनाव आयोग कार्यालय में पेश होकर की गई शिकायत में बताया कि उक्त गांवों के पानी की समस्या को दूर करने के लिए नया ट्यूबवेल पास किया जा चुका है। विभाग के अधिकारी चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर ट्यूबवेल लगाने के आनाकानी कर रहे है। विधायक की शिकायत का नोटिस लेते उप मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने पत्र जारी करके जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव को इस दिशा में उचित कार्रवाई करने के अदेश दिए है विधायक ने कहा कि अब नए ट्यूबवेल के लगने से उक्त गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।