{"_id":"5c61a955bdec22297827b0a3","slug":"91549904213-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को लगा करेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को लगा करेंट
विज्ञापन
पतंग उड़ाते समय बच्चे को लगा करंट, गंभीर
संगरूर। पतंग उड़ाते समय छत के पास से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पटियाला रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक 12 वर्षीय डायमंड पुत्र पप्पी निवासी अजीत नगर संगरूर शाम को करीब साढे़ चार बजे घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान वह छत के पास से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। हादसे में बच्चे की दोनों बाजू बुरी तरह से झुलस गई। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के लिए रेफर कर दिया।