फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सीवरेज की समस्या से भडके नगर निवासी, डीसी दफतर के समक्ष लगाया धरना

सीवरेज की समस्या से भडके नगर निवासी, डीसी दफतर के समक्ष लगाया धरना

Mon, 04 Feb 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज की समस्या से भडके नगर निवासी,  डीसी दफतर के समक्ष लगाया धरना
डीसी दफ्तर पर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

लंबे समय से सीवरेज की समस्या से परेशान गांधी नगर निवासी भड़के
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। लंबे समय से सीवरेज की समस्या से परेशान गांधी नगर वार्ड नंबर 3 के निवासियों ने शहर में रोष मार्च किया। गुस्साए लोगों ने इसके बाद डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और डीसी धर्मपाल गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपकर सीवर लाइन डलवाने की मांग की।
प्रदर्शनकारी सुखविंदर सिंह, जगतार सिंह, हरदीप कुमार, हरप्रीत कौर, ऊसरा रानी, जुगराज सिंह, हरभजन कौर, कर्मजीत कौर, रेनू रानी, जगतार सिंह ने बताया कि गांधी नगर में करीब 120 मकान हैं। यहां सरकारी एलीमेंट्री स्कूल भी है। मोहल्ले में पक्की गलियां व नालिया बनीं हैं, अभी तक सीवरेज नहीं डाला गया। इससे मोहल्ला निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के सामने रेलवे लाइन होने के कारण पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। मोहल्ले में बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता है, इससे बीमारियां फैलने का भी डर बन जाता है। क्षेत्र में मक्खियां मच्छरों की भरमार ज्है। उन्होंने बताया कि गंदे पानी के साथ मोहल्ले में कई लोगों को डेंगू हो चुका है।
विज्ञापन

सीवरेज की समस्या के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मिला जा चुका है। इसके बाद अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने मांग की कि मोहल्ले में जल्द से जल्द सीवरेज डाला जाएं, जिससे मोहल्ला निवासियों को पानी निकासी के लिए आ रही परेशानियां से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि समस्या जल्द हल नहीं की की गई और संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर करमजीत सिंह, जगतार सिंह, सुनील कुमार, जसमेल कौर, मालती देवी, कुलविंदर सिंह, बिमला, हरदीप कुमार, सुखविंदर सिंह, गोरा सिंह, हरप्रीत कौर उपस्थित थीं। डीसी ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द समस्या का समाधान कराएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed