फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आत्मा किसान बाजार में लगने लगी रौनक

आत्मा किसान बाजार में लगने लगी रौनक

Mon, 12 Nov 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
आत्मा किसान बाजार में लगने लगी रौनक
आत्मा किसान बाजार में लगने लगी रौनक
विज्ञापन

शहरवासियों ने लिया मक्की की रोटी और सरसों के साग का आनंद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अधीन शहर लुधियाना में आत्मा एनएमएईटी और खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग की तरफ से लगाया जा रहा साप्ताहिक आत्मा किसान बाजार दिनोंदिन लोकप्रिय है। सर्दियों के मौसम आने के साथ ही इस बाजार में पंजाबियों और गैर पंजाबियों की पहली पसंद मक्की की रोटी और सरसों का साग और खीर मिलन लगी है। मेले की तरफ खास कर शहर के लोगों का रुझान बढ़ने लगा है।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर जसप्रीत सिंह खेड़ा ने बताया कि अब यह बाजार हर रविवार एक से शाम बजे बजे तक पहले वाले स्थान रघुनाथ अस्पताल के सामने खेतीबाड़ी दफ्तर में लगना शुरू हो गया है। 11 नवंबर को लगाए गए बाजार में ग्लोबल सेल्फ हैेल्प ग्रुप की प्रधान गुरदेव कौर दियोल की तरफ से परोसी गई मक्की की रोटी, सरसो के साग, मक्खन और चाटी की लस्सी का स्वाद लिया। साथ ही सेल्फ हेल्फ ग्रुपों की वस्तुओं की भी प्रशंसा की। एडिशनल सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने मक्की की रोटी और सरसों के साग और खीर के साथ कई अन्य वस्तुओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि शारीरिक तंदरुस्ती के लिए हमें अच्छे खाने पीने की आदत डालनी चाहिए। कर्नल हरबंस सिंह काहलों, डॉ. बलबीर सिंह जोशन, डॉ. दिलेर सिंह, किरपाल सिंह, सुभाष सिंह, प्रो. तपतेज सिंह, रविंदरपाल सिंह, कुलदीप कौर, अरमान दीप कौर ने भी सिंगिंग इन किचन की किसान मंजीत कौर की तरफ से तैयार किए मल्टी ग्रेन केक, मक्की के आटे के बिस्कुट, बेसन की पिन्नी और नमकीन आटा चकलिया की खरीद की। इसके अलावा ओर सेल्फ हेल्फ ग्रुप की तरफ से तैयार की पिन्नी और डेयरी किसान निरभय सिंह की तरफ से तैयार किए भैंस और गाय के देसी घी, पनीर को भी सेहत के लिए लाभदायक बताया गया। इसके अलावा माई भागो सेल्फ हेल्फ ग्रुपों की तरफ से तैयार की आटे की सेवियां और मल्टी ग्रीन आटा ग्राहकों की पसंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed