फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशे की ओवर डोज से मर चुके लोगों का नहीं डीजीपी दफ्तर के पास रिकॉर्ड

नशे की ओवर डोज से मर चुके लोगों का नहीं डीजीपी दफ्तर के पास रिकॉर्ड

Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
नशे की ओवर डोज से मर चुके लोगों का नहीं डीजीपी दफ्तर के पास रिकॉर्ड
आरटीआई से नहीं मिला नशे के ओवरडोज से मरने वालों का रिकॉर्ड
विज्ञापन

जवाब मिला विभिन्न पब्लिक इंफोर्मेशन अफसरों से लें जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब में नशे को खत्म करने की शपथ लेकर सत्ता में आई कैप्टन सरकार मामले पर कितना गंभीर है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि डीजीपी पंजाब दफ्तर के पास इस बात का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। 2018 में नशे की ओवर डोज के कारण कितने लोगों की मौत हो चुकी है। नशे की ओवरडोज से हो चुकी मौत को लेकर आरटीआई में मांगी गई जानकारी देने की जगह डीजीपी दफ्तर ने विभिन्न पब्लिक इंफोर्मेशन अफसर से संपर्क करने के लिए कहा है। डीजीपी ऑफिस के जवाब को लेकर अब फर्स्ट अपिलेंट अथारिटी के पास अपील दायर की गई है।

लुधियाना निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट रोहित सभ्रवाल के अनुसार उन्होंने डीजीपी दफ्तर से यह जानकारी मांगी थी कि जनवरी 2018 से सितंबर के अंत तक कितने लोगों की मौत नशे की ओवर डोज से हुई है। इसका जवाब मिलने के बाद उन्हें बड़ी हैरानी हुई है कि वह खुद विभिन्न पब्लिक इंफोर्मेशन अधिकारियों के साथ संपर्क कर जानकारी ले। इसी लेटर में एक पुराने केस का हवाला दिया गया है। सवाल है कि आखिरकार नशा तस्करी के खिलाफ सरकार इतना कुछ कर रही है, तो उनके पास यह रिकॉर्ड क्यों नहीं कि कितने लोग नशे की भेंट चढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed