{"_id":"5b7af6f742c79246424d5e2d","slug":"91534785271-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलर मामले में भडक़े लोगों का लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलर मामले में भडक़े लोगों का लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर धरना
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शैलर मामले में भड़के लोगों का लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर धरना
मृतक परिवारों को 25-25 लाख तथा नौकरी देने की मांग
शैलर का नक्शा पास करने वाले अधिकारी पर भी हो कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
खमाणों/फतेहगढ़ साहिब। सुबह खमाणों के गांव लखनपुर में रविवार को शैलर की 30 फुट ऊंची इमारत गिरने से मारे गए 6 मजदूरों की मौत के बाद मृतकों के पारिवारिक सदस्यों ने शैलर मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर जमकर नारेबाजी की और शैलर मालिकों की ओर से मृतक परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा तथा एक परिवार सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। यहीं नहीं इस मामले में फरार चल रहे शैलर मालिकों की गिरफ्तारी करने पर भी दबाव बनाया गया और कामर्शियल तौर पर शैलर का नक्शा पास करने वाले अधिकारी को तुरंत निलंबित करने की मांग की गई। देखते ही देखते धरनास्थल पुलिस छावनी में तबदील हो गया।
प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी जिन्होंने करीब चार घंटे तक सडक़ पर जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई मांगी। पीड़ित परिवारों की मदद में लोगों ने पंजाब सरकार से मुआवजा बढ़ाकर देने तथा एक परिवारिक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग रखी। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एएसपी नवनीत सिंह बैंस तथा एसएचओ नवदीप सिंह प्रदर्शनकारियों को शांत करते रहे। इससे पहले धरनाकारियों ने एसडीएम दफ्तर के आगे भी नारेबाजी की जहां से एसडीएम खमाणो परमजीत सिंह ने धरनाकारियों को शांत कर सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि से मरने वाले लोगों को का प्रति एक लाख का चेक वारिसों को सौंपा और अन्य सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया। जहां प्रशासन द्वारा मिले आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो सका।
वारिसों को सौंपी लाशें
एसएमओ नरेश चौहान से मिली जानकारी अनुसार मृतक मनजीत सिंह लखनपुर का पोस्ट मार्टम सिविल अस्पताल खमाणों, रामेश्वर का सिविल अस्पताल बस्सी पठाना, रणधीर सिंह और हरप्रीत सिंह का फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम उपरांत लाशें वारिसों को सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन
नामजद ठेकेदार को भेजा जेल
शैलर मामले में 6 लोगों की मौत के जिम्मेदार ठेकेदार को खमाणों पुलिस ने गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे नाभा जेल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार तरनजीत सिंह अनुसार ठेकेदार अवतार सिंह ने अपने बयान में कहा है कि शैलर मालिक द्वारा बिल्डिंग के अंदर चार फुट तक मिट्टी का भरत न डालने से ये हादसा हुआ है। पुलिस इस मामले में लिप्त शैलर मालिक राजेश और हिमांशू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
फोटो कैप्शन:20जीबीजीपी02: खमाणों में शैलर की दीवार गिरने से मारे गए लोगों पारिवारिक सदस्यों व आम लोग लुधियाना चंडीगढ़ मार्ग को बंद कर धरना प्रदर्शन करते हुए व मुस्तैद पुलिस।
फोटो कैप्शन:20जीबीजीपी02ए: एसडीएम खमाणों परमजीत सिंह पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 1-1 लाख रुपए की राहत राशि के चेक प्रदान करते हुए।