{"_id":"5b12bac44f1c1ba76e8b5cc8","slug":"91527954116-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऩका लगाकर दोधियों को समझा रहे किसानों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऩका लगाकर दोधियों को समझा रहे किसानों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसआई पर किसान का सिर फोड़ने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव जोधपुर रोमाणा के पास शनिवार को लगाए गए नाके पर बबाल हो गया। पुलिस से धक्कामुक्की के दौरान किसान आत्मा सिंह के सिर पर चोट लग गई । पुलिस ने मौके से चार किसानों को हिरासत में ले लिया और थाना सदर में बंद कर दिया। इस पर थाना सदर के आगे धरना देने पहुंचे किसानों के आगे झुकते पुलिस ने हिरासत में लिए चारों किसान आत्मा सिंह, हरबंस सिंह, बलदेव सिंह संदोहा, बलवंत सिंह को छोड दिया ।
भारतीय किसान यूनियन सिदूपुर के नेता जगजीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि किसानों गांव जोधपुर रोमाणा के पास नाका लगाकर दोधियों को समझा रहे थे। इसी दौरान एक दोधी ने दूध को सड़क पर गिरा दिया । इस पर बल्लूआणा पुलिस चौकी प्रभारी कौर सिंह ने किसानों के साथ धक्का मुक्की की और किसान आत्मा सिंह के सिर पर लाठी मार दी। इससे उसका सिर फूट गया। उन्होंनें आरोप लगाया इसके बाद पुलिस किसान आत्मा सिंह समेत अन्य किसानों के साथ थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। किसान नेता काका सिंह ने कहा कि एएसआई कौर सिंह के खिलाफ पुलिस के बडे़ अधिकारियों ने कोई कार्रवाई न की तो किसान दस जून के बाद बडे़ स्तर पर संघर्ष करेंगे। बल्लूआणा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कौर सिंह का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे है। वह तो जोधपुर गए ही नहीं और चौकी बल्लूआणा में ही थे।