{"_id":"5aec86ee4f1c1b9d098b81c0","slug":"91525450478-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून महीने तक 75 सौ एकड़ से ज्यादा रकबे से नाजायब कब्जे हटाएं जाएंगें : धर्मसोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून महीने तक 75 सौ एकड़ से ज्यादा रकबे से नाजायब कब्जे हटाएं जाएंगें : धर्मसोत
Updated Fri, 04 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
जंगल की जमीनों से हटेंगे कब्जे: धर्मसोत
जंगलात मंत्री बोले, पिछले एक साल में 25 सौ एकड़ से हटाए गए कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने शुक्रवार को कहा कि कैप्टन की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने राज्य में जंगलात अधीन इलाके को बढ़ाने के प्रयास कर रही है। पिछले एक साल के दौरान 25 सौ एकड़ से ज्यादा नाजायज कब्जे छुड़वाए गए। बाकी रहते 75 सौ एकड़ में से भी जून तक नाजायज कब्जे हटवाए जाएंगे।
सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान धर्मसोत ने बताया कि उनकी सरकार के सत्ता संभालने के दौरान जंगलात जमीन की 31 हजार एकड़ पर नाजायज कब्जे थे। इनमें से 21 हजार एकड़ रकबे के मामले में अदालतों में विचाराधीन है। दस हजार एकड़ रकबे को नाजायज कब्जों से मुक्त करवाने के लिए प्रयास शुरू किए गए है। पिछले एक साल के दौरान मत्तेवाड़ा में जंगलात इलाके के सौ एकड़, जगरांव इलाके में 227 एकड़ रकबे सहित ूपरे राज्य में 25 सौै एकड़ से ज्यादा रकबे को नाजायज कब्जों से मुक्त करवाने में सफलता मिली है। बाकी रहते 75 सौ के करीब रकबे में से भी कब्जे छुड़ा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जंगलात विभाग की तरफ से जितना बी रकबा छुड़वाया जा रहा है, वहां पौधे लगाए जा है।
उन्होंने कहा कि पिछले साल विभाग का लक्ष्य दो करोड़ पौधे लगाने का था, इस साल चार गुना बढ़ाया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग की तरफ से पंचायतों और अन्य विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। पंचायतों को पौधे तैयार कर दिए जाएंगे। इसके अलावा शहरों में रहने वाले लोगों को गमले में पौधे लगाकर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया जंगलात इलाके को बढ़ाने के लिए नीति तैयार की जा रही है, जिसके अनुसार अगर अब कोई वन विभाग की जमीन पर खुद कब्जा छोड़ने के लिए तैयार न हुआ तो उससे उस समय तक से मुआवजा लिया जाएगा, जब से कब्जा है। इसके साथ हीजुर्माना भी लिया जाएगा। इससे पहले धर्मसोत ने विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ मत्तेवाड़ा के जंगलों का दौरा किया और नाजायज कब्जों से मुक्त कराए गए इलाके में पौधे लगाए। विभाग इस इलाके में चालीस हजार पौधे लगाएगा। इस मौके पर जतिंदर शर्मा, धर्मेंद्र शमा4, शेलेंद्र कौर, चरणजीत सिंह सहित अन्य लोग हाजिर थे।