{"_id":"5a218aac4f1c1b0d698bf5f9","slug":"91512147628-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंस ब्रदर्स के खिलाफ विस में निंदा प्रस्ताव पास कर कांग्रेस ने किया लोकतंत्र का कत्ल:लोक इंसाफ पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस ब्रदर्स के खिलाफ विस में निंदा प्रस्ताव पास कर कांग्रेस ने किया लोकतंत्र का कत्ल:लोक इंसाफ पार्टी
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंस ब्रदर्स के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने का कड़ा नोटिस
लोक इंसाफ पार्टी ने ऑडियो की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
आप नेता सुखपाल सिंह खैरा के मामले में घिर चुकी कांग्रेस सरकार ने अकाली दल से मिलीभगत कर बैंस ब्रदर्स के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने का लोक इंसाफ पार्टी ने कड़ा नोटिस लिया है। नेताओं ने से सीधे तौर पर इसे लोकतंत्र का कत्ल करार दिया है। शहर में शुक्रवार को लोक इंसाफ पार्टी के कार्यालय में पार्षद परमिंदर सिंह सोमा, पार्षद रणजीत सिंह बिट्टू, पार्षद रणधीर सिंह सिबिया, पार्षद रणजीत सिंह ऊबी, डा. सुरजीत सिंह और जिला प्रधान बलदेव सिंह समेत अन्य ने बैठक की।
पार्षद सोमा ने कहा कि बैंस बंधुओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चल रहे सिटी सेंटर घोटाले में अदालत में अर्जी देकर पार्टी बनाने के लिए कहना कैप्टन के लिए सिरदर्द बन गया है। वहीं इस मामले में अकाली दल पहले ही क्लोजर रिपोर्ट देने के लिए सहमत हो गया है। इससे अगर अदालत में पंजाब सरकार केस हार जाती है तो उसे टूडे होम कंपनी को 114 करोड़ रुपये देने होंगे। इसके लिए ही बैंस भाइयों ने अदालत में पार्टी बनाने की बात की है।
वहीं खैरा ने रेत खनन और नशे के खिलाफ कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी राणा गुरजीत सिंह व अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इससे बौखलाहट में आई कांग्रेस और अकाली दल ने यह साजिश रच दी। सोमा ने आरोप लगाया कि जब बैंस भाइयों ने ऑडियो जारी कर सीबीआई की जांच की मांग की तो कांग्रेस और अकाली दल ने खुद को फंसा हुआ पाया, तभी विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पास किया गया। लोक इंसाफ पार्टी ने नेताओं ने कहा कि उस ऑडियो की सीबीआई से जांच करवाई जाए।