फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गोआ और सर्विसेज की टीम रही विजेता

गोआ और सर्विसेज की टीम रही विजेता

Fri, 12 Apr 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
गोआ और सर्विसेज की टीम रही विजेता
गोआ और सर्विसेज की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देश में पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से गुरु नानक स्टेडियम में 73वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्राफी करवाई जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को दो मुकाबले करवाए गए। पहला मुकाबला दिल्ली ओर गोआ के बीच और दूसरा मुकाबला ओडिशा और सर्विसेज के बीच खेला गया। सुबह दिल्ली और गोआ के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें गोआ ने दिल्ली को 4-2 के अंतर से मात दी। पहले हाफ में गोआ के खिलाड़ी चेतन कोमरपंत ने 31वें मिनट में पहला गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। जबकि दिल्ली की ओर से गोल करने के काफी प्रयास किए गए। लेकिन वह असफल रहे। वहीं दूसरे हाफ में गोआ के गलन मार्टिन्स ने 54वें मिनट में दूसरा और लालावमपुया ने 68वें मिनट में गोल दागा। इसके पश्चात दिल्ली टीम के आयुश अधिकारी ने 78वें मिनट में गोल कर खाता खोला। इसके पश्चात 87वें मिनट में भी आयुश अधिकारी ने गोल किया। गोआ के स्टेंडले टिओटोनिया ने 90 से एकस्ट्रा टाइम में गोल कर टीम को 4-2 के अंतर से जितवाया। शाम के समय सर्विसेज और ओडिशा के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें सर्विसेज ने ओडिशा को 2-0 से मात दी। पहले हाफ में दोनो टीमों की ओर से गोल करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन दोनो ही टीमें गोल करने में असफल रही। इसके पश्चात दूसरे हाफ में सर्विसेज टीम के एन-सुरेश ने 72वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं सर्विसेज के ही हरिकृष्णा ने 87वें मिनट में गोल किया। इस दौरान ओडिशा की टीम के रुद्रा प्रसाद को 70वें मिनट में येलो कार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed