{"_id":"5c51d1e1bdec22738335e892","slug":"81548866017-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल समारोह में डीईओ पहुंची लेट, भड़के मिनिस्टर आशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल समारोह में डीईओ पहुंची लेट, भड़के मिनिस्टर आशु
विज्ञापन
सभी केंद्र
‘मैडम काइंडली तुस्सी फंक्शन चो चले जाओ, हुण इत्थे नीं आणा
सरकारी स्कूल समारोह में डीईओ पहुंचीं लेट, भड़के मिनिस्टर आशु
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मैडम काइंडली चले जाओ, तुस्सी चले जाओ इत्थो फंक्शन चो। तुहाणूं फंक्शन च इस करके सदया गया है कि मिनिस्टर आया है। बस तुस्सी इत्थों चले जाओ। बुधवार को भारत नगर चौक स्थित सरकारी स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर भारत भूषण आशु अचानक जिला शिक्षा अधिकारी स्वर्ण जीत कौर पर भड़क गए। भरे समारोह में उन्होंने डीईओ को फंक्शन से जाने के लिए कह दिया, क्योंकि वह समारोह के लिए तय समय के बाद पहुंचीं थीं। हालांकि मंत्री की लताड़ के बाद भी वह एक कोने में बैठी रहीं और समारोह खत्म होने के बाद लेट आने का कारण मंत्री को बताया। पूरे वाकये को देखकर समारोह में मौजूद हर व्यक्ति हैरान था।
काबिलेजिक्र है कि बुधवार को भारत नगर स्थित सरकारी स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें सांसद रवनीत बिट्टू और मंत्री भारत भूषण को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। समारोह में सभी लोगों को शामिल होने का 11.15 मिनट का समय दिया गया था। सांसद बिट्टू और मंत्री आशु अपने साथियों के साथ तय समय पर पहुंच गए थे। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी स्वर्णजीत कौर लगभग डेढ़ बजे समारोह में शिरकत करने पहुंचीं। जैसे वह मंत्री आशु के ठीक पीछे लगी कुर्सी पर बैठने लगी, तो मंत्री आशु ने उन्हें देख लिया। भरे समारोह में उन्हें फटकार लगाते मौके से चले जाने के लिए कहा दिया। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी ने अपना पक्ष रखते कहा कि उन्हें दूरदर्शन पर एक समारोह में जाना था। समारोह में सही समय की जानकारी उन तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद भी मंत्री आशु ने साफ कहा कि अगर उन्हें समय का नहीं पता था, तो रखना चाहिए।
कोट्स
यह सरकारी स्कूल का समारोह था। जिला शिक्षा अधिकारियों को चाहिए कि अपने समारोह में तो समय पर पहुंचे। सांसद बिट्टू और मैं खुद तय समय पर पहुंचे और जिला शिक्षा अधिकारी लगभग दो घंटे बाद पहुंचीं। अगर कोई अधिकारी समय पर समारोह में नहीं आ सकता है, तो उसे वहां बैठने का हक भी नहीं है।
विज्ञापन
-भारत भूषण आशु, कैबिनेट मिस्टिर
कोट्स
मुझे सुबह दूरदर्शन पर एक समारोह में शिरकत करने के लिए जाना था। इसलिए समारोह में पहुंचने में देरी हो गई। इस बारे में मैंने मिनिस्टर आशु को बता दिया था। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है।
-स्वर्णजीत कौर, डीईओ