फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कर्जदारों से परेशान हो व्यापारी ने फंदा लगा की आत्महत्या

कर्जदारों से परेशान हो व्यापारी ने फंदा लगा की आत्महत्या

Tue, 25 Dec 2018 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कर्जदारों से परेशान हो व्यापारी ने फंदा लगा की आत्महत्या
कर्जदारों से परेशान व्यापारी ने फंदा लगा की खुदकुशी
विज्ञापन

महिला समेत दो पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
आरोपियों की तलाश में जुटी है थाना माडल टाऊन की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कर्जदारों से परेशान होकर माडल टाऊन स्थित हरनाम नगर निवासी जतिंदर सेठी ने सोमवार की शाम को अपने घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब जतिंदर की पत्नी बबिता बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर घर लौटी। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जतिंदर की पत्नी बबिता की शिकायत पर होशियारपुर के रहने वाले कमल जैन और माडल टाऊन निवासी निशी जिंदल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
बबिता की शिकायत के मुताबिक उसका एक बेटा और एक बेटी है। उसके पति का इनवर्टर स्टैंड का कारोबार था। कुछ समय पहले बिजनेस में घाटा पड़ गया तो पिछले एक डेढ़ साल से उसके पति घर पर ही थे। इसी दौरान जतिंदर के जानकार आरोपी कमल जैन ने उन्हें छह से सात लाख रुपये दिए कि वह बिजनेस करे और कहा कि जो मुनाफा होगा वह आधा आधा कर ले। बिजनेस नहीं चला और वह पैसे भी घट गए। इसके बाद आरोपी ने पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब पति ने कुछ समय में पैसे लौटाने की बात की तो आरोपी ने परेशान करना शुरु कर दिया और धमकियां दी कि वह इसकी शिकायत पुलिस से पास करेगा।
विज्ञापन

बबिता के मुताबिक उन्होंने आरोपी महिला निशी जिंदल के पास कमेटियां डाली थी। कमेटियां भी उनसे दी नहीं जा रही थी तो आरोपी उन्होंने कुछ समय पहले निजी से बात कर पांच हजार रुपये महीना देने की बात की। पहले तो निशी मान गई, लेकिन कुछ समय से वह भी परेशान कर रही थी और जब जतिंदर पैसे देने जाता था तो निशी उन्हें बेइज्जत करती थी। कुछ समय पहले कमल जैन ने होशियारपुर में शिकायत की और 21 दिसंबर को एक मुलाजिम उनके घर आया और कहा कि 24 दिसंबर को वह होशियारपुर पुलिस के पास पहुंचे। 22 दिसंबर को जतिंदर होशियारपुर कमल से मिलने गया ताकि बातचीत से हल किया जा सके, लेकिन कमल नहीं माना तो जतिंदर घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सब लोग अपने अपने काम पर चले गए तो पीछे से जतिंदर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बकौल बबिता जब वह घर लौटी तो पति को फंदे पर लटका देखा। उसने शव नीचे उतार कर पास के निजी अस्पताल लेकर गई तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed