{"_id":"5bcf533cbdec22696c1d15d6","slug":"81540313916-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर के डीईओ प्राइमरी दफ्तर का कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर के डीईओ प्राइमरी दफ्तर का कारनामा
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के डीईओ प्राइमरी दफ्तर का कारनामा, अध्यापकों ने डीईओ दफ्तर घेरा
शाम तक किसी को न ही अंदर जाने दिया गया न ही बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी दफ्तर की लापरवाही के कारण रोस्टर रजिस्टर गुम हो जाने से 42 एससी-बीसी अध्यापकों की तरक्की अधर में है। इससे खफा एससी/बीसी अध्यापक यूनियन ने मंगलवार देर शाम तक डीईओ प्राइमरी दफ्तर का घेराव करके रोष जाहिर किया। घेराव के दौरान डीईओ के कमरे में न तो किसी को अंदर जाने दिया गया और न ही बाहर निकलने दिया गया।
यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह, महासचिव शमशेर सिंह, सरपरस्त बहादुर सिंह माना ने कहा कि वर्ष 2016 में जेबीटी अध्यापकों को प्रमोशन देकर हेड टीचर बनाने के आदेश जारी हुए थे। संगरूर के 226 अध्यापकों को इसका लाभ मिला था। इस दौरान 20 फीसदी आरक्षण का लाभ देते हुए एससी-बीसी वर्ग से संबंधित 42 अध्यापकों को अब तक पदोन्नति नहीं दी गई है। तरक्की देने में आरक्षण लागू करने के लिए जिस रोस्टर रजिस्टर की जरूरत होती है। वह रजिस्टर डीईओ दफ्तर प्राइमरी संगरूर के पास मौजूद नहीं है। दफ्तर के कर्मचारियों का कहना है कि यह रजिस्टर गुम हो गया है। इस कारण अध्यापक तरक्की को तरस रहे हैं।उन्होंने तरक्की संबंधी एससी कमीशन के पास केस दायर किया था, जिसमें 42 अध्यापकों कोतरक्की देने का फैसला आया था, परंतु फिर भी अभी तक तरक्की नहीं मिली। उन्होंने आरोपलगाया कि डीईओ प्राइमरी दफ्तर की अनदेखी का खामियाजा अध्यापकों को भुगतना पड़ रहा है। देर शाम तक खबर लिखे जाने तक अध्यापकों ने दफ्तर को घेर रखा था। मौके पर अध्यापक कुलवंत सिंह, कृष्ण सिंह, गुरसेवकसिंह, भिंदर सिंह, सतनाम सिंह, चीना, इकबाल सिंह, बहादुर सिंह, बहादुर सिंह, बलविंदरसिंह, चंद सिंह, जगजीत सिंह मौजूद थे।
जिला शिक्षा अधिकारी (स) हरकंवलजीत कौर ने कहा कि उक्त अध्यापकों की तरक्की के लिए रोस्टर रजिस्टर की सख्त आवश्यकता है। कुछ समय पहले ही प्राइमरी डीईओ के अतिरिक्त चार्ज संभाला है। रिकार्ड की जांच की जा रही है। यदि रजिस्टर गुम हुआ है या बनाया ही नहीं गया है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-------------------
फोटो:23एसजीआरपी01:संगरूर के डीईओ दफ्तर के बाहरधरना देते हुए अध्यापक।