फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब में 6 जून से किसान आंदोलन वापिस का ऐलान

पंजाब में 6 जून से किसान आंदोलन वापिस का ऐलान

Mon, 04 Jun 2018 09:55 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में 6 जून से  किसान आंदोलन वापिस का ऐलान
पंजाब में 6 जून से किसान आंदोलन वापसी का एलान
विज्ञापन

किसान यूनियनों और पीडीएफए की संयुक्त बैठक के बाद हुआ ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। किसानों की ओर से 1 से 10 जून तक की जा रही हड़ताल को 6 जून से पंजाब में वापस लेने का एलान किया गया है। यह ऐलान भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल), भाकियू (लक्खोवाल), भाकियू (सिद्धूपुर), इंडियन फार्मर एसोसिएशन, भाकियू (कादियां) व प्रोग्रेसिव डेयरी फारमर्ज एसोसिएशन (पीडीएफए) ने सर्किट हाउस में बैठक के दौरान किया।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पंजाब में आंदोलन 6 जून को खत्म किया जाएगा और अन्य जगहों पर यह आंदोलन 10 जून तक जारी रहेगा। भाकियू राजेवाल के प्रमुख बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि किसान संगठनों की ओर से आंदोलन में शामिल जत्थेबंदियों के नेताओं की बैठक में आंदोलन के हालात पर संतुष्टि जाहिर की गई है। उन्होंने कहा कि पीडीएफए व अन्य दूध उत्पादकों की ओर से उठाई समस्याओं पर इस दौरान विचार किया गया। सभी नेताओं ने महसूस किया कि अब तक पीडीएफए व सभी दूध उत्पादकों सहित समूचे किसानों ने शांतिमय तरीके से आंदोलन में हिस्सा लिया है, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। हालांकि उन्होंने रोष जताया कि सरकार की ओर से अलग-अलग खुफिया एजेंसियों व अन्य तरीकों के जरिए उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस आंदोलन की सफलता से घबरा गई है और किसानों को आपस में लड़ाना चाहती है। इसके चलते पीडीएफए के निवेदन को मानते हुए हड़ताल 6 जून से पंजाब में समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। आंदोलन 6 जून को मध्य प्रदेश में पिछले साल आंदोलन में शहीद होने वाले 6 किसानों को श्रद्धांजलि देने के बाद समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, कृषि को माफ करने सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने गत दिवस केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन की ओर से किसान आंदोलन को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed