फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कैबिनट मंत्री सिंगला ने 1263 किसानों को 7.5 करोड़ के कर्ज राहत सर्टिफिकेट बांटे

कैबिनट मंत्री सिंगला ने 1263 किसानों को 7.5 करोड़ के कर्ज राहत सर्टिफिकेट बांटे

Mon, 28 May 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कैबिनट मंत्री सिंगला ने 1263 किसानों को 7.5 करोड़ के कर्ज राहत सर्टिफिकेट बांटे
कैबिनट मंत्री सिंगला ने 1263 किसानों को 7.5 करोड़ के कर्ज राहत सर्टिफिकेट बांटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
राज्य सरकार की ओर से ढाई एकड़ से कम जमीन वाले किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने संबंधी शुरू की गई मुहिम के दूसरे चरण में गांव घाबदां में किसान कर्जा मुक्ति समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने सब डिवीजन संगरूर व भवानीगढ़ से संबंधित 1263 किसानों को 7.5 करोड़ रुपये के कर्ज राहत सर्टिफिकेट प्रदान किए।
कैबिनेट मंत्री सिंगला ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव से पहले लोगों से किए प्रत्येक वादे को पूरा करने को वचनबद्ध है। इसके चलते आर्थिक कमियों के बावजूद राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों को बड़ी राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक संगरूर के 7628 किसानों का 35.3 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा चुका है।
विज्ञापन

सिंगला ने कहा कि राज्य सरकार ने सूबे में अमन शांति बहाल रखने, नशे को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर ठोस कदम उठाए हैं जो भविष्य में भी ऐसे ही जारी रहेंगे। खेलों को उत्साहित करने की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संगरूर के वारहीरोज स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए करोड़ों की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसका कार्य अगले एक महीने में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन गांवों, कस्बों और शहरों में सड़कें नई बनाने व मरम्मत करने की जरूरत है उसे पहल के आधार पर पूरा किया जा रहा है। संगरूर की सड़कों की एक साल में नुहार बदली जाएगी। मौके पर एसडीएम संगरूर अविकेश गुप्ता, एसडीएम भवानीगढ़ अमरिंदरसिंह टिवाणा, डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं बलजिंदर सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर को-ऑपरेटिव बैंक हरविंदर सिंह ढिल्लों सहित अन्य मौजूद थे।
-------------
फोटो:28एसजीआरपी04:संगरूर में किसानों को कर्ज राहत सर्टिफिकेटबांटते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed