फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कर्ज माफी पर सरकार कर रही है पक्षपात-राय

कर्ज माफी पर सरकार कर रही है पक्षपात-राय

Thu, 04 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी पर सरकार कर रही है पक्षपात-राय
कर्ज माफी पर सरकार कर रही है पक्षपात: राय
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष ने लिस्टों में शौद्ध करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट लखवीर सिंह राय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों के कर्ज माफी पर पक्षपात करने के आरोप लगाए हैं। राय ने कहा है कि सरकार सहकारी सभाओं के कर्जाई किसानों का कर्ज माफ करने में पक्षपात की नीति अपना रही है और ये भी कहा जा सकता कि अपनों को गफ्फे दिए जा रहे हैं। राय ने कहा कि जानकारी अनुसार 5,71,292 खाता धारक छोटे किसानों पर कुल फसली कर्ज 9845 करोड़ है। सरकार ने छोटे किसानों का सहकारी संस्थाओं का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। कुल मिला कर सहकारी संस्थाओं में हर किसान पर औसतन 60-65 हजार रुपए कर्ज है, जिसका कुल 3700 करोड़ बनता है। फिर भी प्रदेश सरकार पक्षपात की नीति अपना रही है जिसके अंतर्गत कांग्रेस के नजदीकियों को और ज्यादा लाभ मिल रहा है। ऐसे में सरकार ने किसानों से किए वादे से वादाखिलाफी कर रही है जबकि चुनावी घोषणा में हर तरह का कर्ज माफ करने की बात कही गई थी। सरकार की तरफ से जो लिस्टें बनाईं गई हैं उनमें सुधार किया जाए। अगर ऐसा न हुआ तो किसान जत्थेबंदियों के संघर्ष में आम आदमी पार्टी भी उतरने को मजबूर होगी।

इस मौके गुरप्रीत सिंह लापरा हलका पायल, महिंदरजीत सिंह, शमशेर सिंह, डा सुरिंदर पराशर, जगजीत सिंह रयोना, सतीश लटौर, बलदेव नलिना, हरिंदर बैंस, सरबजोत पंजोली आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो कैपशन: 04जीबीजीपी07: सरहिंद में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आप पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट लखवीर सिंह राय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed