{"_id":"5cb0c1f8bdec2214757c634d","slug":"71555087864-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार में सबसे आगे निकले भगवंत मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार में सबसे आगे निकले भगवंत मान
विज्ञापन
घर-घर चिट्ठी भेज वोट मांग रहे भगवंत मान
मान की चिट्ठी लेकर हर गांव, शहर में पहुंच रहे आप के वर्कर
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। लोकसभा चुनावों का अखाड़ा जमने पर जहां हर राजनीतिक पार्टी तरह-तरह से लोगों से वोट मांगने में जुटी है, वहीं आम आदमी पार्टी वोटरों के घर चिट्ठी भेजकर वोट की मांगने के काम में जुट गई है। लोगों के घरों तक सांसद भगवंत मान का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी बाकायदा वालंटियरों को सौंपी गई है। हर लोकसभा में 1000 वालंटियरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्यकर्ता भगवंत मान के पत्र के जरिये घर-घर में दस्तक देने में जुट गए हैं। लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा पत्र बाकायदा तौर पर भगवंत मान द्वारा ही लिखा गया है, जिसमें वह लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। बरनाला शहर तमाम मोहल्लों में लोगों के घर-घर तक यह पत्र बाकायदा तौर पर उनके नाम से भेजे जा रहे हैं। पत्र की शुरुआत में भगवंत मान ने अपनी जुबानी पंजाब में आम आदमी पार्टी बिखरी हालत का विवरण देते कहा कि कुछ बाहरी ताकतों से स्वार्थी लोगों ने मिलकर पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन इन विरोधी ताकतों से जूझने के बाद भी पार्टी पूरी तरह से मजबूत है। उनके पार्टी प्रधान का पद संभालने के बाद पार्टी पंजाब के विकास के लिए कार्य कर रही है। साथ ही मान ने अपने कलाकारी के शुरुआती दौर पर प्रकाश डालते कहा कि पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए वह कलाकारी को छोड़कर राजनीति में उतरे हैं। कलाकारी के दौरान मैं शराब पीता था, लेकिन मां ने कहा कि जनता की सेवा करने में शराब रुकावट बन रही है, पुत्त शराब छड्ड दे। एक जनवरी से हमेशा के लिए शराब पीनी छोड़ दी, अब एक-एक मिनट उनका पंजाब के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला करते हुए भगवंत मान ने लिखा है कि कैप्टन साहब ने कई वादे किए थे, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। मान ने पत्र में विदेशों में रह रहे पंजाबियों के दुख-दर्द की बात की। साथ ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की कारगुजारी का गुणगान करते हुए लोगों से वोट की मांग की।