फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सीनियर नैशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मनप्रीत ने जीते 3 पदक

सीनियर नैशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मनप्रीत ने जीते 3 पदक

Fri, 14 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सीनियर नैशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मनप्रीत ने जीते 3 पदक
पॉवर लिफ्टिंग में मनप्रीत कौर ने जीते 3 पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शहर के खिलाड़ियों ने पॉवरलिफ्टिंग मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। पॉवर लिफ्टिरों ने 5 से 9 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित सीनियर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर विभिन्न कैटागरी में मैडल हासिल किए।
इसमें सुखविंदर कौर ने 63 किलोग्राम कैटागरी में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। वहीं 72 किलोग्राम कैटागरी में मनप्रीत कौर ने स्कैट में सोने का पदक, डैडलिफ्ट में रजत पदक और ओवरऑल सोने का पदक हासिल कर कुल 3 मेडल जीते। कोच वीरू ने बताया खिलाडिय़ों ने मुकाबले के लिए काफी मेहनत की थी। वीरू अबागीस्टैंड शिमलापुरी में स्थित युअरस जिम में मुफ्त ट्रेनिंग देते हैं।
विज्ञापन

कोच वीरू के मुताबिक खिलाड़ियों ने नेशनल से पहले राज्य स्तरीय मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जसप्रीत कौर ने 57 किलोग्राम में सोने का पदक, सुखविंदर कौर ने 63 किलोग्राम में सोने का पदक, 72 किलोग्राम में सिमरन वर्मा ने सोने का पदक, 72 किलोग्राम में मनप्रीत कौर कसेल ने 215 किलो स्कैट, 87 किलो बैंच, 175 किलोग्राम डैडलिफ्ट लगाकर सोने का पदक हासिल किया। वहीं 84 किलोग्राम कैटागरी में इंद्रजीत कौर ने सोने का पदक, मास्टर कैटागरी में सुनीता वर्मा ने सोने का पदक, पवन कुमार ने 93 किलोग्राम में रजत पदक जीता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed